Gold Investment : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी समय से गिरावट दर्ज की जा रही थी। ऐसे में कुछ रिपोर्ट भी पैश की गई थी, जिसमें बताया गया है कि आने वाले दिनों में भी कीमतों में गिरावट (Gold silver Price Fall) का ये दौर बरकरार रहने वाला है। इसकी वजह से निवेशकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता था। लेकिन अब निवेशकों को कोई नुकसान नहीं होगा, क्योंकि सरकार एक नया नियम बनाने वाली है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
सोने-चांदी में निवेश करने वाले लोगों के एक बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। बता दें कि अब सरकार जल्द ही ऐसे नए नियम लागू करने की तैयारी में है, जिनका मकसद निवेशकों के हितों की सुरक्षा करना (Gold silver) और बाजार में पारदर्शिता बढ़ाना है। इसकी वजह से कीमती धातुओं में निवेश करना और भी ज्यादा सुरक्षित हो गया है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने चांदी में निवेश करने वाले लोगों के लिए जारी किये गए इस अपडेट के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में।
ईटीएफ कारोबारियों के लिए बदला नियम-
बाजार नियामक सेबी ने सोने और चांदी के ईटीएफ के कारोबारी नियमों में बदलाव करने का निर्णय ले लिया है। इसका मकसद है कि इनकी कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव के ज्यादा करीब रहें और निवेशकों (Gold silver Investment) को सही भाव पर खरीद-फरोख्त का मौका मिल सकता है। इसकी वजह से आम निवेशकों को काफी ज्यादा लाभ हो रहा है और अनचाहा नुकसान होने से भी बचाव किया जा सकता है।
इतने समय तक होती है ईटीएफ की खरीद बिक्री-
दुनियाभर में सोने और चांदी की खरीद-बिक्री 24 घंटे ही की जाती है। अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी एक्सचेंज में भी इनकी कीमतें लगातार ऊपर-नीचे हो जाती हैं हालांकि भारत में ईटीएफ की खरीद-बिक्री शेयर बाजार (Share bazar Timing) के समय अुनसार सुबह 9:15 से दोपहर 3:30 बजे तक ही होती है। इस दौरान इनके भाव एक तय सीमा (फिक्स्ड प्राइस बैंड) के भीतर ही घट-बढ़ सकते हैं।
ईटीएफ की कीमतों में आया उछाल-
इस तय सीमा और समय अंतर के कारण अक्सर भारतीय ईटीएफ की कीमतें (ETF Price) अंतरराष्ट्रीय कीमतों से पिछड़ जाती हैं या फिर उनमें एक बड़ा अंतर देखने को मिल जाता है। इसकी वजह से आम निवेशकों को सही दाम पर खरीद-बिक्री नहीं मिल पाती और कई बार बिना वजह नुकसान हो भी जाता है। फिलहाल के तौर पर सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में लगातार तेज उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। इसकी वजह से निवेशकों को नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। इसके चलते सेबी ने ईटीएफ के कारोबारी नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है।
जानिये क्या है नया प्रस्ताव-
सेबी ने अब ‘डायनामिक प्राइस बैंड’ लागू करने को लेकर सुझाव दिये हैं। इसका ये मतलब है कि कीमतों की सीमा बाजार की स्थिति के मुताबिक बदली जा सकेगी। शुरुआत में एक तय सीमा रहेगी, हालांकि अगर बाजार में ज्यादा हलचल (Gold silver) दर्ज की जाती है तो फिर ये दायरा बढ़ भी सकता है। बड़े बदलाव के बाद कुछ समय का अंतर भी दिया जाएगा, इसकी वजह से बाजार स्थिर हो सके और घबराहट में खरीद-फरोख्त न हो। सेबी ने हाल ही में प्रस्ताव का मसौदा जारी किया है और मार्च 2026 (Gold silver Rate) तक लोगों से राय मांगी है, जिसके बाद इसे अंतिम रूप प्रदान कर दिया जाएगा।
ऐसे समझें इस योजना को-
प्रस्ताव के अनुसार, नया दायरा छह फीसदी का होने वाला है। इसका मतलब है कि एक दिन में ईटीएफ के भाव छह फीसदी तक ऊपर या नीचे हो सकते हैं। अगर बाजार में तेज हलचल देखने को मिती है तो इस दायरे को चरणबद्ध तरीके (Gold silver Price) से आगे बढ़ाया जा सकता है। हर बार यह तीन फीसदी तक बढ़ेगा। हर बदलाव के बाद बाजार को स्थिर होने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। एक दिन में कुल दायरा ±20 प्रतिशत की सीमा तक जा सकता है। इसका सीधा लाभ ये होगा कि निवेशक को ईटीएफ (Gold silver ETF) की जो कीमत स्क्रीन पर दिखेगी, वह उसकी वास्तविक वैल्यू के करीब होगी।
विदेशी बाजारों में दर्ज हुए बदलाव-
सेबी ने एक और जरुरी सुझाव जारी किये है। ये सुझाव है ‘प्री-ओपन सेशन’ (Pre-open session) की शुरुआत। शेयर बाजार की तरह अब गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ के लिए भी बाजार खुलने से पहले एक खास सत्र हो सकता है। इसका मकसद ये है कि रातभर में विदेशी बाजारों में जो भी बदलाव दर्ज किये गए है। उन्हें भारतीय बाजार (Indian market Gold Price) खुलने से पहले ही समायोजित कर लिया जाएगा। इसकी वजह से सुबह बाजार खुलते ही कीमतों में दिखने वाले भारी गैप को कम किया जा सकता है और निवेशकों को एक संतुलित शुरुआत मिलने वाली है।
