Gold Silver Rates Today 2026 : सोने-चांदी में एक बार फिर से भारी गिरावट आई है। दोनों कीमती धातुओं में लगातार उतार चढ़ाव के चलते निवेशकों और खरीदरों की चिंता बढ़ती जा रही है। आज MCX पर सोने और चांदी में रिकवरी के बाद जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। अगर आप सोने और चांदी की खरीद करने की सोच रहे हैं तो ज्वेलर के पास जाने से पहले आज का लेटेस्ट रेट जान लें।
आज 17 फरवरी 2026 को सप्ताह के पहले दिन एक बार फिर चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। अगर आप चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो ये मौका आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी कीमतों (MCX Silver Rate) में तगड़ी हलचल देखने को मिली। सुबह जहां सोने और चांदी कीमतों (Chandi ka rate) में क्रेश जैसी स्थिति थी वह दोपहर होते-होते बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी दर्ज की गई है, जो सोना 1,54,248 के निचले स्तर पर जा पहुंचा था। वह अब लगभग 1,212 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 1,55,460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है।
सस्ती होने के बाद चांदी ने की रिकवरी –
चांदी में भी तगड़ी रिकवरी (Silver rate) देखने को मिली है। सुबह चांदी 2,35,624 के निचले स्तर पर जा पहुंची थी, लेकिन दोपहर तक यह है वापस 2,41,500 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। निवेशक एक बार फिर प्रॉफिट बुकिंग करते नजर आए। बीते दिन आए तेजी और आज फिर गिरावट के बाद खरीदारों को टेंशन में डाल दिया है कि क्या सोना-चांदी के भाव (sone chandi ka bhav) फिर से अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ेंगे या मुनाफावसूली की वजह से फिर नीचे गिरेंगे।
MCX पर सोने का रेट –
MCX पर शाम 4:30 के करीब मार्च डिलीवरी वाली चांदी (Silver Rate Today) में 3,700 से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। इसके बाद यह 2,40,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई। इसके साथ ही सोना भी सस्ता होकर 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
फिजिकल गोल्ड और Gold ETF में क्या है अंतर?
गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) क्या होता है। यह सोने में निवेश का डिजिटल तरीका है। यहां आपको सोना घर लाने या उसे सुरक्षित रखने की टेंशन नहीं होती है। आप इसे शेयर की तरह कभी भी बेच सकते हैं। आज ETF में आई 4% की गिरावट का मतलब है कि आप कम पैसों में ज्यादा यूनिट्स खरीद सकते हैं, और यहां ‘मेकिंग चार्जेस’ का कोई चक्कर नहीं होता है।
फिजिकल गोल्ड (Physical Gold) – अगर आप गहने या सिक्के खरीदते हैं, तो आपको मेकिंग चार्जेस और GST देना पड़ता है। हालांकि, इसे आप पहन सकते हैं या जरूरत पड़ने पर तुरंत घर के पास के किसी सुनार को बेचकर कैश ले सकते हैं।
सोने और चांदी में गिरावट की ये हैं तीन बड़ी वजह –
1. बीते सप्ताह गोल्ड की कीमतों (Gold Rate) में $5,000 प्रति औंस के पार जाने वाली शानदार तेजी के बाद आज निवेशकों ने अपना मुनाफा वसूलना शुरू कर दिया है, जिससे कीमतों पर दबाव बना है।
2. अमेरिकी डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना खरीदना अन्य देशों के लिए महंगा हो गया है, जिससे डिमांड और रेट दोनों गिरे हैं।
3. हालांकि अमेरिका में महंगाई के आंकड़े कम आए हैं, जिससे जुलाई में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी है, लेकिन फिलहाल बाजार ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति में है।
