Today gold silver rate : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से बदलाव का दौर चल रहा है। लगातार बदल रहे सोने और चांदी के भाव (latest gold price) के बीच हर किसी की नजर इन्हीं पर टिकी रहती है। आइए खबर में जानते हैं आज 11 मार्च के दिन सोने और चांदी के ताजा भाव क्या है-
साल 2025 की शुरुआत से ही सोने और चांदी के भाव में तेजी का दौर चल रहा है। आज 11 मार्च मंगलवार के दिन भी सोने और चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव आया है। अगर आप भी सोना चांदी खरीदने या इसमें निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जान लेते हैं MCX के लाइव सोने और चांदी के भाव।
बीते सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल (Gold silver price hike) और अचानक गिरावट की वजह (Gold silver price down) से इन दिनों हर किसी की नजर सोने और चांदी के भाव पर टिकी रहती है। आज मंगलवार के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा बदलाव सामने आया है। आइए जानते है MCX पर आज सोने चांदी के ताजा भाव क्या चल रही है और इनमें कितना बदलाव आया है।
MCX आज सोने के भाव
MCX आज सोने के ताजा भाव (MCX latest gold price today) की बात की जाए तो फिलहाल सोने के भाव 1,62,115 रूपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं और आज सुबह बाजार खुलने के बाद से सोने के भाव में 1753 रूपये का उछाल देखा गया है।
MCX पर चांदी के भाव
MCX पर चांदी के भाव की बात की जाए तो फिलहाल चांदी 2,76,220 रूपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। आज सुबह बाजार खुलने के बाद से चांदी के भाव में 9,062 रूपये का उछाल देखा गया है।
सोने और चांदी की कीमतों (gold price today) में हलचल रुकने का नाम नहीं ले रही है। 2024 के अंत से शुरू हुई सोने की तेजी अब तक बरकरार है। वहीं, चांदी की कीमतों (Silver Price Update) में पिछलें दिनों तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी। अब रिकवरी शुरू हो गई है।
