gold Silver rate today : सोने और चांदी की कीमतों में जिस तरह तेजी देखने को मिली थी। उससे भी ज्यादा स्पीड से रेट नीचे गिरे हैं। दोनों कीमती धातुओं के रेट पिछले 13 महीने में हाईलेवल पर पहुंचे थे और केवल 4 दिन में अर्श से फर्श पर आ पहुंचे। सोने-चांदी में आई बड़ी गिरावट से निवेशकों को झटका लगा है। आज सोने व चांदी के रेट थोड़े संभले हैं। यह तो वही बात हो गई, आसमान से गिरे खजूर पर अटके।
सोने व चांदी में अचानक आई ऐतिहासिक गिरावट ने सभी को चौंका दिया है। पिछले 40 सालों में इतनी बढ़ी नहीं देखने को मिली है। सोने और चांदी की कीमतों में 1980 के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट माना जा रहा है, जहां कुछ दिनों पहले सोने-चांदी ने निवेशकों को खूब रिटर्न दिया। वहीं अब निवेशकों की टेंशन बढ़ा दी है।
46% टूटी चांदी –
इंटरनेशनल मार्केट के साथ घरेलू कमोडिटी बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में भारी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 4,20,000 रुपये के रिकॉर्ड हाई स्तर से 46% से ज्यादा सस्ता हो गई है। डॉलर की मजबूती और CME मार्जिन में बढ़ोतरी की वजह से गुरुवार,30 जनवरी को मार्केट में यह गिरावट तेज हो गई। सोमवार को ओपनिंग बेल के साथ MCX पर मार्च फ्यूचर्स वाली चांदी 39,847 रुपये या 15% की गिरावट के साथ 2,25,805 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गई। वहीं, MCX पर अप्रैल फ्यूचर्स के सोने के भाव 10,688 रुपये लुढ़ककर 1,37,065 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है। आज कल के मुकाबले चांदी थोड़ी संभली है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार पर सोने-चांदी का बुरा हाल –
अंतरराष्ट्रीय बाजार पर सोने व चांदी की कीमतों (Chandi ka rate) का बुरा हाल है। दोनों कीमती धातुओं के रेट कई सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। दरअसल, मजबूत अमेरिकी डॉलर और CME के मार्जिन रिक्वायरमेंट बढ़ने के फैसले के असर से कीमतों पर दबाव बना रहा। स्पॉट गोल्ड की कीमत 3.3% टूटकर 4,703.27 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। बता दें कि गुरुवार को सोना रिकॉर्ड हाई 5,594.82 डॉलर तक पहुंच गया था।
सोने से ज्यादा गिरे चांदी के दाम –
सोने से ज्यादा चांदी की कीमतों (Silver Rate Down) में गिरावट देखने को मिली है। स्पॉट सिल्वर 5% कमजोर होकर 80.28 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। गुरुवार को चांदी ने 121.64 डॉलर पर ऑलटाइम हाई छुआ था, लेकिन शुक्रवार को करीब एक महीने के सबसे निचले स्तर तक फिसल गई।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का लेटेस्ट रेट –
चेन्नई में सोने का भाव –
24 कैरेट सोना 1,521,80 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना 1,39,500 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में गोल्ड का रेट –
24 कैरेट सोने का भाव 1,51,530 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना की कीमत 1,38,900 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिल्ली में सोने की कीमत –
24 कैरेट सोना 1,51,680 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना 139050 रुपये प्रति 10 ग्राम
वडोदरा और अहमदाबाद में सोने का भाव –
24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,580 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,950 रुपये प्रति 10 ग्राम
