Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल जाता है। कल बाजार के खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आएगा। इसको लेकर कॉमेक्स (Gold Price in Comex) की तेजी ने क्लीयर संकेत दिया है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
कल सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जाएगी है। तेजी आने की वजह से निवेशकों को काफी लाभ हो रहा है। वहीं इसकी वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट में इसको लेकर भी जानकारी दे दी है। खबर के माध्यम से जानिये आज सोने की क्या कीमत चल रही है।
वैश्विक बाजार में सोने ने रचा इतिहास
वैश्विक बाजार (Comex Gold Price) में सोने ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया। सोना ने पहली बार 5000 डॉलर प्रति औंस के आंकड़े को क्रोस कर दिया है। जारी की गई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले दो साल में इसकी कीमत दोगुने से भी ज्यादा बढ़ चुकी है। ग्लोबल बाजार में मची उथल-पुथल, जियोपॉलिटिकल तनाव (Gold Price Hike reason) और अमेरिका की आक्रामक नीतियों ने निवेशकों को सुरक्षित ठिकाने की तलाश में गोल्ड की ओर धकेल दिया है।
वैश्विक रिश्तों में बढ़ी अनिश्चितता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) की नीतियों की वजह से वैश्विक रिश्तों में अनिश्चितता बढ़ रही है। इसका सीधा प्रभाव फाइनेंशियल मार्केट पर देखने को मिल रहा है। निवेशक सरकारी सोवरेन बॉन्ड और करेंसी जैसे एसेट्स से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं और गोल्ड में जमकर पैसा लगा रहे हैं। इसका नतीजा ये रहा है कि सिर्फ एक सप्ताह के अंदर ही सोने की कीमत (Sone ka rate) में 10 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की जा रही है। अगर उछाल यूंही दर्ज किया जाता है तो सोना 5093 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।
1979 के बाद से ही लगातार बढ़ रही है सोने की कीमत
सोने की कीमतों में तेजी का ये दौर बिल्कुल भी स्थाई नहीं है। आंकड़ों के माध्यम से पता चल रहा है कि पिछले दो सालों में गोल्ड की कीमत दोगुने से भी ज्यादा बढ़ गई है। साल 1979 के बाद से ही ये सबसे तेज (Gold Price Hike reason) उछाल माना जा रहा है। मौजूदा साल में ही सोना 15 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गया है। सोना हर नया दिन नया रिकॉर्ड बनाता नजर आ रहा है।
चांदी ने भी तोड़े रिकॉर्ड
सोने की तरह चांदी ने भी बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये है। कमजोर डॉलर और बढ़ते जियोपॉलिटिकल खतरों की वजह से चांदी पहली बार 100 डॉलर प्रति औंस (Silver Crossess 100 Dollar) के पार जा पहुंची है। 27 जनवरी को चांदी 110 डॉलर प्रति औंस पार जा चुकी है। डॉलर इंडेक्स में मई के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट देखने को मिल रही है। इसकी वजह से सोने और चांदी जैसे सेफ एसेट में निवेश कर रहे हैं। वहीं, आज भारतीय बाजार बंद है, परंतु, बाजार इंटरनेशन कीमतों पर काफी निर्भर करता है, ऐसे में कल देश में चांदी 3,50,000 लाख पार जा सकती है।
Comex कर रहा क्लीयर
Comex के अनुसार, सुबह 8:12 बजे गोल्ड की कीमत 1 प्रतिशत बढ़कर 5035.25 डॉलर प्रति औंस (Gold Rate Today) पर जा पहुंची है। हालांकि चांदी 8 प्रतिशत की तेजी के साथ 109.50 डॉलर प्रति औंस (Silver Price Today) पर कारोबार करती नजर आ रही है। दूसरी ओर, प्लैटिनम में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। इसकी वजह से पहले ये रिकॉर्ड ऊंचाई पर जा पहुंचा था। पैलेडियम की कीमत भी ऊपर की ओर बने रहे।
सेफ हेवन बनकर सामने आ रहा है गोल्ड
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब बाजार में डर और अनिश्चितता बढ़ती है, तब गोल्ड सबसे बड़ा सेफ हेवन बनकर सामने आती है। इस समय ग्लोबल जियोपॉलिटिकल टेंशन, अमेरिकी टैरिफ पॉलिसी (Gold Price Hike reason) और करेंसी-बॉन्ड मार्केट में गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। खासतौर पर अमेरिकी ट्रेजरीज और दूसरे डॉलर-आधारित एसेट्स में कमजोरी दिख रही है।
सोने-चांदी की चमक पड़ी धीमी
अनिश्चितता सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं है। एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान में भी हालात डगमगाते नजर आ रहे हैं। पिछले सप्ताह लॉन्ग और अल्ट्रा-लॉन्ग बॉन्ड्स (Sone ka rate) में भारी बिकवाली देखने को मिली है। इसके साथ ही अमेरिकी फेड के अगले प्रमुख की नियुक्ति और मौजूदा फेड चीफ जेरोम पॉवेल को हटाने को लेकर चल रही चर्चाओं ने भी निवेशकों की बेचैनी को बढ़ा रही है। फिलहाल इन तमाम वजहों से सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ती नहीं दिख रही।
