Silver or gold price : सोने और चांदी के भाव में पिछले दिनों से काफी ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इन दिनों सोने और चांदी के भाव अपने हाई लेवल से काफी ज्यादा नीचे चल रहे हैं। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं कि साल के अंत तक सोने और चांदी के भाव कितने हो जाएंगे।
सोने और चांदी की कीमतों ने पिछले कई दिनों से मार्केट में हलचल मचा रखी है। आए दिन सोने और चांदी के भाव ऊपर नीचे होते रहते हैं। जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह में सोने और चांदी की कीमत काफी ज्यादा ऊपर जा चुकी थी, जिन्हें देख लग रहा था कि सोने और चांदी की कीमत अब कभी नीचे नहीं आएंगी, लेकिन 29 जनवरी को कुछ ऐसा हुआ की कीमतें एकदम से नीचे आ गई।
सोने और चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) में हो रहे इस बदलाव को देख हर किसी के मन में सवाल चल रहा है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी के भाव क्या रहेंगे? चलिए खबर के माध्यम से आपको बताते हैं की एक्सपर्ट्स की तरफ से सोने और चांदी के भाव को लेकर क्या कहा गया है और इस साल के अंत तक सोने और चांदी की कीमतें क्या हो जाएंगी।
सोने और चांदी के ताजा भाव
आज 24 कैरेट सोने के ताजा भाव 1,52,360 रूपये प्रति 10 ग्राम पर चल (Latest gold and silver prices) रहे है, वहीं 22 कैरेट सोने के भाव 1,45,100 रूपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहे हैं। वहीं, आज 15 फरवरी के दिन चांदी का ताजा भाव 2,80,000 रुपए प्रति किलोग्राम है।
फरवरी महीने की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव चल रहे हैं। सोने और चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट की वजह से निवेशकों को काफी बड़ा झटका लगा है। एक्सपर्ट्स की तरफ से भी सोने और चांदी की कीमतों (gold and silver prices down) लेकर कई तरह की भविष्यवाणी की गई है।
कीमतों को लेकर एक्सपर्ट्स का क्या कहना…
एक्सपर्ट्स की तरफ से कहा गया है कि जिस हिसाब से सोने और चांदी के दाम (Gold and silver prices) ऊपर जा रहे थे उसी हिसाब से नीचे भी आ सकते हैं, लेकिन अब बीते दो दिनों के भाव को देख अंदाजा लगाया जा रहा है की कीमत अब दोबारा से बढ़ने लगी है और अपने हाई लेवल को पार कर सकती है। सोने और चांदी की लगातार बढ़ रही मांग को देख लग रहा है कि आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा तेजी (Gold and silver prices hike) देखने को मिलेगी। एक्सपर्ट्स की तरफ से कहा गया है कि 2026 के अंत तक यानी दिसंबर महीने में सोने के भाव लगभग 2,25,000 प्रति 10 ग्राम हो जाएंगे तो वहीं, चांदी की कीमतें भी लगभग 5 लाख प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाएंगी।
एक्सपर्ट्स की तरफ से सोने और चांदी (Latest Business News) की कीमतों को लेकर यह केवल भविष्यवाणी की गई है, क्योंकि आने वाले दिनों को लेकर अभी सिर्फ अंदाजे लगाए जा सकते है।
