Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों ने पिछले कई महीनो से काफी ज्यादा तेजी पकड़ रखी थी। लेकिन 29 जनवरी रात 9:00 बजे के बाद कीमतों में आई गिरावट ने हर किसी को चौंका दिया है। अब फिर लंबी गिरावट के बाद चांदी ने छलांग लगा दी है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं सोने और चांदी की ताजा कीमत।
पिछले काफी दिनों से सोने और चांदी की कीमतें काफी ज्यादा बढ़ रही थी, लेकिन कीमतों में एकदम से इस तरह गिरावट आई कि हर कोई हैरान हो गया। सोने और चांदी की कीमतों में आई इस लंबी गिरावट ने मार्केट में हलचल मचा दी है। जिस तरह से कीमतों में उछाल देखा जा रहा था अब उसी तरह से गिरावट भी नजर आ रही है।
पिछले दो-तीन दिन से सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन आज 4 फरवरी के दिन इस गिरावट को ब्रेक लग गया और कीमतों में उछाल आने लगा है। आज सोने और चांदी की कीमतों में बीते दिनों के मुताबिक उछाल देखा गया है तथा निवेशकों के चेहरे पर एक बार फिर से रौनक आनी शुरू हो गई है।
MCX पर चांदी के भाव
29 जनवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमतों (Silver Rates on MCX) ने 4 लाख 20 हजार के आंकड़े को टच कर लिया था और उसके बाद गिरावट के दौर में चांदी काफी ज्यादा नहीं किया आ गई। आज 4 फरवरी के दिन चांदी की कीमतों में हल्का उछाल देखने को मिला जिसे चांदी की कीमत वापस 2,65,000 रूपये पर किलो तक के आंकड़े पर पहुंच चुकी है।
MCX पर सोने के भाव
सोने की कीमतों (Gold Rate on MCX) में भी पिछले दिनों से काफी ज्यादा उछाल देखने को मिल रहा था। जिस तरह सोने के भाव बढ़ते जा रहे थे उस तरह हर कोई इसकी खरीदारी करने में अपने पैर पीछे कर रहा था। 29 जनवरी को सोने की कीमतों में आई गिरावट की वजह से कीमतें कीमतें 1 लाख 35000 तक आ चुकी थी लेकिन आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 4 फरवरी के दिन आए उछाल की वजह से सोने की कीमत वापस से 1 लाख 49 हजार पर पहुंच चुकी हैं।
सोने और चांदी की कीमतों में आज हुए इस उछाल की वजह से निवेशक काफी खुश हो रहे हैं तथा बाजार में भी एक बार फिर से रंगत दिखने लगी है।
