Gold silver rate : सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है। पिछलें कई दिनों से सोने और चांदी के भाव लगातार बढ़ रहे थे, लेकिन कल रात के समय सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट देखी गई, आज दिन में भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट नजर आई, लेकिन अब एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमत हाई लेवल के आंकड़े को पार करती हुई जा रही है। बीतें कल 30 जनवरी रात 9:00 के बाद दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कीमतों में आई इस गिरावट की वजह से निवेशकों को काफी बड़ा झटका लगा है। आज दिन में भी सोने और चांदी की कीमत काफी ज्यादा गिरावट की ओर भागी है।
सोने और चांदी की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार
भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले कुछ समय से जारी सोने और चांदी की तेज़ी पर अब ब्रेक लगता नजर आ रहा है। सोने और चांदी की कीमतों में कल रात 9:00 बजे के बाद से लोगों की नींद हराम कर रखी है। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज दिन में सोने और चांदी की कीमतें कल से भी ज्यादा नीचे चली गई थी लेकिन अब एक बड़ी गिरावट के बाद कीमतों ने फिर रफ्तार पकड़ी है।
एमसीएक्स पर चांदी के भाव
लंबी गिरावट के बाद सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ा उछाल नजर आया है। आज दिन में गिरावट के बाद एमसीएक्स पर चांदी के भाव (Silver Rate on MCX) 3,32,000 के करीब चले गए थे, लेकिन अब उछाल आने से चांदी की कीमतों में 3,63,000 के आंकड़े को पार कर लिया है। चांदी की कीमतों में आज बड़ा उतार-चढ़ाव चल रहा है।
एमसीएक्स पर सोने की कीमत
सोने की बात की जाए तो कल के मुताबिक सोने की कीमतों में आज (Gold Rate Down) काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। MCX पर आज दिन में सोने की कीमत 1 लाख 54 हजार तक पहुंच गई थी, लेकिन अब सोने द्वारा पकड़ी गई तेजी से कीमतों ने 1,65,000 के आंकड़े को टच कर लिया है।
सोने और चांदी की कीमत (Gold Or Silver Price) में आए इस बदलाव से मार्केट में काफी ज्यादा हल-चल मच गई है। निवेशकों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। इस लंबी गिरावट में निवेशकों के पसीने छुड़ा दिए हैं।
