gold silver rate : इस साल दीपावली और धनतेरस पर भारत देश में सोने काफी ज्यादा खरीदारी की गई है। साल 2025 में सोने के भाव में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है। लेकिन आज 22 अक्टूबर 2025 के दिन भी लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट नजर आई है। अगर आप भी सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो चलिए खबर में जान लेते हैं 10 ग्राम गोल्ड के क्या है आज ताजा रेट।
पिछले कई दिनों से सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। लेकिन दिवाली के दूसरे दिन सोने और चांदी के भाव में गिरावट नजर आई है। सोने में आई इस गिरावट को देख खरीदारों के चेहरों पर रौनक देखने को मिली है।
आज 22 अक्टूबर 2025 के दिन 24 कैरेट सोने के भाव की बात की जाए तो वह 1,30,680 रुपए प्रति तोला हो गया है। जो कि बीते कल 1,30,850 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। सोने की कीमतों में मामूली गिरावट के बावजूद भी यह अपने ऑल टाइम रिकॉर्ड (Gold Rate Hike) के आसपास ही है। आज 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,790 रुपये प्रति दस ग्राम है, जो कल के 1,19,940 रुपये प्रति दस ग्राम से कम है।
चीन और अमेरिका के रिश्तों में सुधार की उम्मीदें
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने चीन पर 1 नवंबर 2025 से 155 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इस घोषणा के बावजूद दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार की उम्मीद है और अगले सप्ताह ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बैठक होने की संभावना है, जहां ट्रेड डील पर समझौता हो सकता है। हालांकि, अमेरिका में अभी तक शटडाउन जारी है जो इस हफ्ते खत्म होने की उम्मीद है। इन सभी घटनाक्रमों का असर सोने और चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) पर पड़ सकता है ।
सोने के भाव में आई इतनी तेजी
सोने की कीमतें (sone ka bhav) इस साल बहुत बढ़ गई हैं। साल 2025 की शुरूआत से अब तक करीब 65% से ज्यादा का इजाफा देखनें को मिला है। जिनके पीछे दो कारण है-
1. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: दुनिया भर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं, जिससे इसकी मांग बढ़ रही है।
2. अनिश्चितता और तनाव: दुनिया में बढ़ते तनाव और अनिश्चितता के कारण लोग सोने में निवेश (gold price) कर रहे हैं, जिससे इसकी कीमतें बढ़ रही हैं।
चांदी के भाव की बात की जाएं तो…
 भारत में आज, 22 अक्टूबर 2025 के दिन चांदी का भाव (Silver Rate Today)  1,71,900 रुपये प्रति किलो हो गया। कुछ समय पहले ही चेन्नई में चांदी की कीमतें 200000 रूपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी।
देश के कुछ शहरों में सोने के भाव कुछ इस प्रकार है-
आज भारत में 22K सोने का भाव 1,19,790 रुपये /10 ग्राम है।
आज दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड़ का रेट 1,30,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में 22K सोने की कीमत 1,19,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में आज सोने के भाव की बात की जाएं तो 24K सोना का रेट 1,30,680 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22K सोने का रेट 1,19,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18K का रेट 98,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
भोपाल में आज 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
हैदराबाद में आज 24 कैरेट  सोने का भाव 1,30,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में आज के लेटेस्ट सोने के रेट की बात करे तो 24K – 1,30,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22K – 1,19,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोने का दाम 1,30,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
आगरा में आज 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		