Gold Silver Price : पिछले कुछ समय में सोने-चांदी की कीमतों में खूब उथल-पुथल देखने को मिल रही है। अब सोने की कीमतों (Gold Silver Price ) में बीते कुछ दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद अब गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। अब अचानक से आई गिरावट के चलते सोना-चांदी लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। अब सोने-चांदी की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट ने राय दी है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सोने-चांदी के भाव क्या चल रहे हैं।
सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। जहां एकओर कभी भाव आसमान छू रहे हैं तो कभी धड़ाम से एक ही दिन में अचानक गिर रहे हैं। सोने-चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate Today) कुछ समय पहले ऑल-टाइम हाई को छूने के बाद गिरावट के दौर से गुजर रहे हैं। अब इन दिनों सोना लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट क्या चल रहे हैं।
कॉमेक्स पर सोने-चांदी के भाव
आज 17 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) में गिरावट देखने को मिली है। अभी इस समय में कमोडिटी मार्केट की वोलैटिलिटी थम नहीं रही है। इस वोलेटाइल मार्केट में भी ग्लोबल रिसर्च फर्म 13D रिसर्च एंड स्ट्रैटेजी के मुख्य बाजार एक्सपर्ट ने भी सोना चांदी में लॉन्ग टर्म में तेजी के आसार जताए है। आज 17 फरवरी 2026 को कॉमेक्स पर सोना (gold on comex) $5,035.10 प्रति औंस पर कारोबार करता दिखाई दिया है और चांदी की कीमतें (Silver Rates) $76.690 प्रति औंस पर पहुंच गई है।
MCX पर गोल्ड-सिल्वर के रेट
MCX पर कारोबार के आखिरी दिन सोने का भाव (Gold-Silver rates on MCX) 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था और चांदी की कीमत 2,44,999 रुपये प्रति किलो ग्राम पर बंद हुई थी। बीते हफ्ते कीमतों सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार चढ़ाव दिखा। इस दौरान कॉमेक्स पर गोल्ड रेट $5,063.80 प्रति औंस और चांदी का भाव $77.270 प्रति औंस पर बंद हुआ था।
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने की चाल
सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Rates) में उतार-चढ़ाव के बाद इन्वेस्टर्स की नजर सर्राफा बाजार पर टिकी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मार्केट ओपन होते ही सोने की कीमतों में नरमी देखी गई है। वहीं, दूसरी ओर चांदी की कीमत में भी शुरुआती सुधार के बाद अब गिरावट देखने को मिल रही है। अब निवेशकों की नजरें इस बात पर टिकी हुई है कि क्या अब घरेलू कमोडिटी मार्केट (domestic commodity market) ओपन होते ही गोल्ड-सिल्वर के रेट में गिरावट आती है या फिर सुधार होगा।
एक्सपर्ट ने दी सोने की कीमतों को लेकर राय
मुख्य बाजार एक्सपर्ट का कहना है कि सोने की कीमतों (Sone Ke Rates) में शॉर्ट टर्म में अस्थिरता देखी जा सकती है, लेकिन लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टर्स को फायदा हो सकता है। उनका कहना है कि आगामी समय में सोने की कीमत (Sone ki kimatein) $6000 प्रति औन्स तक पहुंचने की संभावना है और इसके साथ ही तीन साल में चांदी का भाव $250-300 प्रति औन्स पर पहुंच सकता है। इसके पहले भी मार्केट के कई एक्सपर्ट यह कह चुके हैं कि आगामी समय में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिलने वाली है।
