Gold Silver Price : बीते कुछ दिनों की ताबड़तोड़ तेजी के बाद अब सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज 7 फरवरी 2026 को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम लूढ़क गए हैं। अगर आप भी आज सोने-चांदी (Gold Silver Rates Today) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। अभी इस गिरावट से सोने-चांदी (Sona Chandi Ka Bhav ) खरीददारो को राहत मिली है और उनके पास सस्ते में सोना खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
बुलियन मार्केट में सोने-चांदी की कीमतें
आंकड़ें देखें तो शुरुआती कारोबार में बुलियन मार्केट में सोने की कीमतें (Gold prices in the bullion market) कम होकर 1.50 लाख प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं, चांदी की कीमतों (Chandi Ke Rate) में 14000 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद इसकी कीमतें 2.33 लाख प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। वहीं, अब सोने की कीमत गिरकर 1.51 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गई है और चांदी की कीमत 9,720 रुपये सस्ती होकर 2.37 लाख प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।
बीते दिनों सोने-चांदी के भाव
बीते दिनों चांदी की कीमतें (Chandi Ke Rate) 30,300 रुपये कम होकर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं, सोने की कीमतें 4,500 रुपये की गिरावट के साथ 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेची जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी के भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों (Gold prices in international market) में गिरावट देखने को मिल रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में डॉलर के करीब दो हफ्ते के हाई लेवल पर पहुंचने और अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में नरमी के हिंट के बीच सोने-चांदी की कीमतों में बीते दिनों तेज गिरावट रिकॉर्ड की गई है। मजबूत डॉलर के चलते अन्य मुद्राओं में लेन-देन करने वाले इन्वेस्टर्स के लिए सोना महंगा हो गया, जिसके चलते सोने की मांग भी बढ़ गई है।
जानिए क्या है स्पॉट गोल्ड की कीमतें
इसके साथ ही स्पॉट गोल्ड की कीमतें (spot gold prices) 2.5 प्रतिशत कम होकर 4,838.81 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है, जो सेशन की शुरुआत में बने करीब एक हफ्ते के हाई लेवल से नीचे आ गई। वहीं, अप्रैल डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स की कीमतें भी 1.9 प्रतिशत कम होकर 4,855.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। बात करें चांदी की तो स्पॉट सिल्वर की कीमतों (spot silver prices) में 14.9 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह लुढ़ककर 74.94 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। बीते हफ्ते ही चांदी की कीमतों ने 121.64 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड बनाया था।
