Gold silver rate : सोने चांदी की कीमत पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव चल रहा है। आज चांदी और सोने के भाव एकदम से नीचे आ गए हैं। अगर अभी सोने और चांदी में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं फिलहाल के ताजा भाव के बारे में विस्तार से।
सोने और चांदी की कीमतों ने पिछले कई दिनों से मार्केट में हलचल मचा रखी है। पिछले महीने की आखिरी सप्ताह में सोने और चांदी की कीमत हाई लेवल पर बैठी थी लेकिन 29 जनवरी को अचानक आई एक गिरावट (Gold or silver rate down) के बाद से कीमतें नीचे आ गई है। अब फरवरी महीने की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर चला हुआ है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं आज सोने और चांदी की कीमत में कितना बदलाव हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि आज सोने और चांदी की कीमतों (Gold or silver price) में कल के मुताबिक काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। सोने और चांदी की कीमतों में हो रही इस गिरावट वजह से निवेशक काफी डरे हुए हैं तथा हर कोई सोने और चांदी में निवेश करने के मामले में अपने पैर पीछे कर रहा है।
आपको बता दे कि आज 14 फरवरी के दिन सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिला है। बीते कल के मुताबिक कीमतें काफी ज्यादा नीचे आ गई है तथा मार्केट में हलचल मच गई है।
एमसीएक्स पर सिल्वर के ताजा भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (silver price on MCX) पर आज 14 फरवरी के दिन चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट नजर आई है। बीते कल एमसीएक्स पर चांदी के भाव तकरीबन 2,60,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहे थे, वही आज कीमतें 12,000 रूपये नीचे आकर 2,48,000 के करीब पहुंच गई है, जो कि अपने हाई लेवल (Latest silver price) से 1 लाख 72 हजार नीचे चल रही है।
एमसीएक्स पर सोने के ताजा भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (gold rate on MCX) पर आज 14 फरवरी के दिन सोने की कीमतों में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिला है। फिलहाल सोने के कीमतें (latest gold price) 1,54,300 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही हैं जो कि अपने हाई लेवल (gold high level price) से 25,700 रूपये नीचे चल रहे है।
