Gold Silver Price : देश भर में सोने की कीमतों में काफी समय से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में आज एक बार फिर सोने की कीमतें चर्चा में हैं। आज यानी 28 सितंबर को सोने की कीमतों में एक बार फिर से बढ़त देखने को मिली है। बीते दो दिनों से सोने की कीमतों (Gold Price Hike) में काफी ज्यादा तेजी देखने को मिली है। इस बढ़ोतरी के बाद सोना अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गया है। त्योहारों के सीजन के चलते सोने की बाजार में एक बार फिर से मांग बढ़ने लगी है।
देश में इस समय त्योहरों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में लोगों के बीच सोने की मांग बढ़ने लगी है। वहीं, इस बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज शनिवार 28 सितंबर को सोने के रेट में उछाल देखने को मिला है। बीते दिन भी देश भर में सोने के रेट बढ़े थे।
वहीं, आज बढ़ी कीमतों के साथ ही इस सप्ताह के शुरुआती समय में सोने के रेट में जो कटौती हुई थी, उसकी भी पूर्ति हो गई है। वहीं, इन दो दिनों में जो कीमतों में बढ़त (Gold Price Hike) हुई है, उससे सोने के रेट एक बार फिर अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड के करीब हो गए हैं। चलिए जानते हैं आज सोने की कीमतें कहां पर कितनी हैं।
अगर हम इस हफ्ते के शुरुआती दिनों की बात करें तो उस समय सोने के रेट में कुछ गिरावट जरूर देखने को मिली थी। ऐसे में सोना खरीदने वालों को काफी राहत मिली थी और नवरात्रों में सोना खरीदने वालों के लिए यह एकदम उपयुक्त समय था। हालांकि वर्तमान में जो अंतरराष्ट्रीय स्थितियां बनी हुई हैं, उसके चलते एक बार फिर से सोने की मांग बढ़ने लगी है और इसका साफ प्रभाव सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। वर्तमान में निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं।
जानें आज क्या रहे सोने के रेट
देश में आज यानी 28 सितंबर को सोने के रेट में एक बार फिर से अच्छी बढ़त देखने को मिली है। आज यानी सप्ताह के अंतिम करोबारी दिन 24 कैरेट सोने के दाम 600 रुपये बढ़े हैं। इस बढ़त के बाद देश में 24 कैरेट सोने के दाम 1,15,480 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। वहीं, इस दौरान 22 कैरेट सोने के रेट भी 550 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़े हैं।
वर्तमान में 22 कैरेट सोने के रेट 1,05,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। इसी के साथ 450 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त के साथ 18 कैरेट सोने की कीमत 86,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। अगर हम बात करें साल 2025 में अब तक हुई कीमतों की बढ़त की तो इस साल में अबतक सोने के रेट 40 प्रतिशत से अधिक बढ़े हैं।
जानें क्यों बढ़े सोने के रेट
अगर हम सितंबर महीने में अबतक रही सोने की कीमतों की बात करें तो इस महीने के इन 27 दिनों में सोने के रेट काफी तेजी से बढ़े हैं। कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं। ऐसे में लग रहा है की आगामी समय में कीमतें और ज्यादा बढ़ सकती हैं। घरेलू ही नहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बीते कुछ महीनों में सोने के रेट में काफी उछाल देखने को मिला है।
इसके चलते अगस्त महीने में देश में बढ़ती महंगाई को भी बढ़ावा मिला है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते निवेशक चिंता में हैं। निवेशकों को अमेरिकी ट्रेजरी के नए ऋणों के बोझ की चिंता है, जिसके चलते सोने के दाम में आगे भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
जानें महानगरों में क्या है कीमत
देश के अलग-अलग शहरों में सोने के विभिन्न रेट देखने को मिल रहे हैं। अगर हम आज 28 सितंबर की बात करें तो आज चेन्नई में 24 कैरेट सोने के रेट 11,608 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 10,640 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 8,810 रुपये प्रति ग्राम है।
इसके अलावा आर्थिक नगरी मुंबई, कोलकाता, बंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, केरल और पुणे में आज 28 सितंबर को 24 कैरेट सोने के रेट 11,548 रुपये प्रति ग्राम हैं। इसी के साथ यहां पर 22 कैरेट सोने के रेट 10,585 रुपये प्रति ग्राम हैं। वहीं, 18 कैरेट सोने के रेट 8,661 रुपये प्रति ग्राम है।
अगर हम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के ताजा रेट की बात करें तो यहां पर 24 कैरेट सोने के रेट 11553 रुपये प्रति ग्राम हैं। वहीं, यहां पर 22 कैरेट सोने के रेट 10640 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 8810 रुपये प्रति ग्राम हैं।
जानें चांदी के आज के भाव
आज देश भर में चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। आज 28 सितंबर को चांदी के रेट में 149 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त हुई है। इसी के साथ चांदी के रेट 1,49,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। ऐसे में चांदी की कीमत भी अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड के करीब पहुंच गई है।
