MCX Gold Rate : सोने के भाव में साल की शुरुआत से ही जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। सोने की कीमतें आए दिन नए रिकॉर्ड बनती जा रही हैं। अब सोने में 3000 प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की बढ़ोतरी आई है। त्योहारों के सीजन में अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हो तो लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
पिछले काफी दिनों से लगातार सोना महंगा होता जा रहा है। सोने की कीमतों में आई रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी ने सभी को चौंका दिया है। सोने के भाव बढ़ते ही जा रहे हैं। जनवरी महीने में 75,000 प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 1,10,000 के आंकड़े को भी पार कर चुका है। पिछले सप्ताह की शुरुआत में सोने की कीमतों में मामूली की गिरावट आई थी। वहीं, इसके बाद इसमें जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। सोना एक हफ्ते में ही अपने उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके रेट जरूर चेक करें।
MCX पर सोने का भाव –
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने के भाव (MCX Gold rate) में बड़ा बदलाव आया है। बीते 5 सितंबर को 3 अक्टूबर की एक्सपायरी वाले 999 शुद्धता के सोने का भाव (Sone Ka bhav) 1,728 रुपए प्रति 10 ग्राम था। लेकिन इसके बाद इसमें जबरदस्त बढ़ोतरी के बाद यह शुक्रवार 12 सितंबर को 1,09,356 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इस हिसाब से वायदा बाजार में सोना (Gold rate) 1628 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है।
घरेलू मार्केट में सोने का लेटेस्ट रेट –
घरेलू बाजार में भी सोने के भाव (Gold rate Today) में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। इंडियन बुलियन एसोसिएशन की वेबसाइट पर सोने के भाव आए दिन अपडेट होते हैं। आईबीजेए वेबसाइट के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold rate) 5 सितंबर की शाम 1,06,338 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। इसका मतलब यह है कि सोने में 3369 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।
क्वालिटी गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट गोल्ड 1,09,707
22 कैरेट गोल्ड 1,07,070
20 कैरेट गोल्ड 97,640
18 कैरेट गोल्ड 88,860
14 कैरेट गोल्ड 70,760
चांदी का ताजा भाव –
सोने की कीमतों (Gold Price) में लगातार हो रही बढ़ोतरी के साथ ही चांदी की कीमतें भी चमकी हैं। चांदी भी नए रिकॉर्ड बना रही है। बीते एक हफ्ते में चांदी की कीमत सातवें आसमान पर जा पहुंची है। 5 सितंबर को 1 किलो चांदी का रेट (Chandi ka rate) 1,23,170 रुपए प्रति किलोग्राम था। वहीं शुक्रवार तक आते-आते यह 1,28,008 रुपए प्रति किलोग्राम तक जा पहुंची। इस हिसाब से चांदी की कीमतों में 4838 रुपए का उछाल आया है।