Gold Silver Price: अगर आप सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं या निवेश करने का सोच रहे हैं, तो मध्य प्रदेश में आज के ताजा दामों को जानना बेहद जरूरी है। BankBazaar.com के अनुसार 15 जनवरी को राजधानी भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 7,410 रुपये और 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 7,781 रुपये है।
भोपाल में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के ताजा दाम Gold Silver Price
भोपाल में सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
22 कैरेट सोना:
- मंगलवार को: ₹74,200 प्रति 10 ग्राम
- बुधवार को: ₹74,100 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना: - मंगलवार को: ₹77,910 प्रति 10 ग्राम
- बुधवार को: ₹77,810 प्रति 10 ग्राम
यह गिरावट बाजार में बदलते ट्रेंड और अंतरराष्ट्रीय कारकों का नतीजा है।
भोपाल में चांदी की कीमत
चांदी के दाम में भी गिरावट आई है।
- मंगलवार: ₹1,02,000 प्रति किलो
- बुधवार: ₹1,00,000 प्रति किलो
चांदी की कीमतें अक्सर सोने के मुकाबले तेजी से घटती-बढ़ती हैं, क्योंकि यह मुख्य रूप से औद्योगिक और आभूषण निर्माण दोनों में उपयोग की जाती है।
कैसे पहचाने सोने की शुद्धता?
सोने की शुद्धता का पता लगाने के लिए हॉलमार्क एक भरोसेमंद तरीका है। अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा सोने के शुद्धता स्तर को दर्शाने के लिए निम्नलिखित अंक दिए जाते हैं:
- 24 कैरेट: 999
- 22 कैरेट: 916
- 18 कैरेट: 750
कैरेट का महत्व:
कैरेट जितना ज्यादा होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा। हालांकि शुद्ध सोने (24 कैरेट) से आभूषण नहीं बनाए जा सकते। ज्यादातर आभूषण 22 कैरेट या 18 कैरेट सोने से बनाए जाते हैं।
22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
- 24 कैरेट सोना: 99.9% शुद्ध होता है। यह सबसे शुद्ध सोना होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल आभूषण बनाने में नहीं होता।
- 22 कैरेट सोना: 91% शुद्ध होता है। इसमें 9% अन्य धातुएं (तांबा, चांदी, जिंक) मिलाई जाती हैं, जिससे आभूषण बनाए जाते हैं।
अगर आप आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 22 कैरेट सोना सबसे best है।
सोना खरीदते समय ध्यान देने योग्य बातें
- हॉलमार्क देखें:
सोने की शुद्धता का प्रमाण हॉलमार्क में छिपा होता है। हमेशा 916 हॉलमार्क वाले आभूषण खरीदें। - वजन और कैरेट का सही हिसाब:
सोने के वजन और कैरेट को अच्छे से जांचें। - मेकिंग चार्ज:
दुकानदार मेकिंग चार्ज अलग से जोड़ते हैं। इसे समझना और मोलभाव करना जरूरी है। - बिल लें:
खरीदारी के बाद दुकानदार से बिल जरूर लें। यह भविष्य में सोने को बेचने या बदलने में मददगार होगा।
सोने की कीमत पर असर डालने वाले कारक
सोने की कीमत कई कारकों पर निर्भर करती है:
- अंतरराष्ट्रीय बाजार:
सोने की कीमतें न्यूयॉर्क और लंदन जैसे बुलियन मार्केट पर निर्भर करती हैं। - डॉलर का मूल्य:
डॉलर की मजबूती या कमजोरी का असर सोने की कीमत पर पड़ता है। - मांग और आपूर्ति:
शादी और त्योहारों के मौसम में सोने की मांग बढ़ती है, जिससे कीमतें बढ़ जाती हैं। - आयात शुल्क:
भारत में सोने की कीमत आयात शुल्क से भी प्रभावित होती है।