Gold-Silver Rate : सोने-चांदी में गिरावट का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है। दोनों कीमती धातुओं के रेट ऑलटाइम हाई पर जाकर अचानक नीचे गिरे हैं। 1983 के बाद सोने व चांदी की कीमतों में अब तक की इसे सबसे बड़ी गिरावट माना जा रहा है। सोना पिछले हफ्ते 4 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से ज्यादा सस्ता हुआ है और चांदी में 19 प्रतिशत की गिरावट आई है। अगर आप सोने व चांदी (Gold-Silver Rate) की खरीद करने की सोच रहे हैं तो ज्वेलर्स के पास जाने से पहले लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
सोने-चांदी में आई भारी गिरावट ने सभी को चौंका दिया है। दोनों कीमती धातुओं के रेट पिछले एक सप्ताह से गिरते ही जा रहे हैं। 6 और 7 फरवरी को जोरादर बढ़ौतरी देखने को मिली थी, लेकिन 8 फरवरी को सोने और चांदी (Sone Chandi ka Rate) में बड़ी गिरावट आई। सोना और चांदी के भावों में पिछले हफ्ते भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
7 दिन में इतना सस्ता हुआ सोना-चांदी –
कुछ ही दिन पहले इन्होंने रिकॉर्ड स्तर छुआ था, लेकिन अब सोना-चांदी की कीमत (Gold Silver Rate) धराशायी हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले 7 दिनों में सोना करीब 4 हजार रुपये सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सोने में करीब ढाई फीसदी की गिरावट आई है। वहीं चांदी लगभग 19% लुढ़ककर 65000 रुपये (Silver Price) सस्ती हो गई है। दोनों धातुओं में गिरावट ने निवेशकों को भी चिंता में डाल दिया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरे गोल्ड के रेट –
दुनियाभर में सोना-चांदी की कीमत (Gold Silver Rate Down) में भारी गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछले एक हफ्ते में सोना 5587 डॉलर से सस्ता होकर 4403 डॉलर पर आ गया है। वहीं चांदी भी 30 से 36% तक गिर गई। यह गिरावट कुछ बड़े आर्थिक झटकों और बाजार के अपने नियमों के कारण हुई। कीमतों में आई इस तेज गिरावट से यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या निवेशक अब सोने-चांदी में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
इस वजह से सोने चांदी में गिरावट –
मौजूदा हालात बताते हैं कि यह गिरावट लंबी अवधि में सोने-चांदी में रुचि कम होने की वजह से नहीं हुई है। बल्कि, यह बाजार के अपने कामकाज और बड़े आर्थिक कारणों से हुई है। इसके अलावा दोनों कीमती धातुएं महीनों की लगातार बढ़त के बाद बहुत ज्यादा महंगी हो गई थीं, यानी ‘ओवरबॉट’ (overbought) स्थिति में थीं। ऐसे में जैसे ही बाजार का मिजाज बदला, इनमें तेज गिरावट आना तय था। इस तरह की गिरावटें सामान्य होती हैं और लंबी अवधि के लिए बाजार को मजबूत बनाने के लिए जरूरी भी होती हैं।
MCX पर कहां पहुंचा सोने-चांदी की कीमत –
MCX पर शुक्रवार को अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 401 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। दिन के कारोबार के समय यह 1.5 लाख रुपये से भी नीचे चला गया था। वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी (Chandi Rate) 393 रुपये की गिरावट के साथ प्रति किलो 2,49,499 रुपये पर बंद हुई है। दिन के कारोबार के दौरान यह करीब 2.29 लाख रुपये तक आ गई थी। MCX पर शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होता है। ऐसे में आज सोना-चांदी का वही रेट है जो शुक्रवार को बंद हुआ था।
भारतीय बाजार में शनिवार को भी कारोबार होता है। रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को 24 कैरेट सोने में 2650 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है और चांदी में 10000 रुपये प्रति किलो (Silver Rate) की तेजी आई है। इस तेजी के साथ 24 कैरेट का सोना 1,56,600 रुपये पर और चांदी 2.85 लाख रुपये पर बंद हुई। आज संडे को भी शनिवार वाला भाव है।
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली 15,675 रुपये 14,370 रुपये 11,760 रुपये
मुंबई 15,660 रुपये 14,355 रुपये 11,745 रुपये
कोलकाता 15,660 रुपये 14,355 रुपये 11,745 रुपये
चेन्नई 15,731 रुपये 14,420 रुपये 12,350 रुपये
लखनऊ 15,675 रुपये 14,370 रुपये 11,760 रुपये
पटना 15,665 रुपये 14,360 रुपये 11,750 रुपये
बेंगलुरु 15,660 रुपये 14,355 रुपये 11,745 रुपये
पुणे 15,660 रुपये 14,355 रुपये 11,745 रुपये
जयपुर 15,675 रुपये 14,370 रुपये 11,760 रुपये
इस वजह से गिरे सोने व चांदी के दाम –
सोना-चांदी (Gold Silver Rate) में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का केविन वॉर्श को फेडरल रिजर्व का अगला चेयरमैन बनाने का ऐलान है। इस ऐलान से अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ। इसी समय ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली और शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज द्वारा मार्जिन की रकम बढ़ाए जाने से कर्ज लेकर कारोबार करने वाले व्यापारियों को अपनी पोजीशन से हाथ धोना पड़ा। इससे कीमतों में और भी ज्यादा गिरावट आई।
