Gold-Silver Price Today: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को सोने की कीमतों में फिर बढ़ोतरी देखी गई. 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर ₹96,747 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. जबकि चांदी का रेट ₹1,00,980 प्रति किलोग्राम हो गया. ये बढ़त निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है.
विभिन्न कैरेट्स के अनुसार सोने की कीमतें
IBJA की वेबसाइट (ibjarates.com) पर उपलब्ध डेटा के अनुसार 999 प्योरिटी वाले सोने का भाव गुरुवार सुबह ₹96,747 रहा. अन्य कैरेट्स के अनुसार रेट इस प्रकार रहे:
- 995 प्योरिटी: ₹96,360 प्रति 10 ग्राम
- 916 (22 कैरेट): ₹88,620 प्रति 10 ग्राम
- 750 (18 कैरेट): ₹72,560 प्रति 10 ग्राम
- 585 (14 कैरेट): ₹56,597 प्रति 10 ग्राम
- चांदी 999: ₹1,00,980 प्रति किलोग्राम
प्रमुख शहरों में सोने के दाम
देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट इस प्रकार रहे:
| शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
| मुंबई | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
| चेन्नई | ₹96,300 | ₹89,490 | ₹73,740 |
| कोलकाता | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
| लखनऊ | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
| पटना | ₹97,680 | ₹89,540 | ₹73,260 |
| जयपुर | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
| हैदराबाद | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
| बेंगलुरु | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
| चंडीगढ़ | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
जानिए आपके सोने की शुद्धता कितनी है
सोना आमतौर पर उसकी कैरेट वैल्यू से पहचाना जाता है. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है लेकिन यह बेहद नर्म होता है. इसलिए इससे आभूषण नहीं बनाए जाते. आभूषणों में अधिकतर 22 कैरेट का उपयोग होता है.
- 24 कैरेट = 99.9% शुद्ध
- 23 कैरेट = 95.8% शुद्ध
- 22 कैरेट = 91.6% शुद्ध
- 21 कैरेट = 87.5% शुद्ध
- 18 कैरेट = 75% शुद्ध
- 14 कैरेट = 58.5% शुद्ध
- 9 कैरेट = 37.5% शुद्ध
सोने-चांदी के दाम क्यों बढ़ते हैं?
अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की कीमत में गिरावट, निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और आर्थिक अनिश्चितता जैसे कारण सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं. साथ ही त्योहार और शादी के मौसम में इसकी मांग बढ़ जाती है. जिससे इसके रेट में उछाल आता है.
सोना खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?
- बाजार के रेट से तुलना करें
- हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना खरीदें
- कैरेट और शुद्धता की जांच करें
- बिल जरूर लें
