Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है। मंगलवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना 96,867 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,00,460 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। नए भाव दोपहर 12 बजे के बाद अपडेट होंगे. जिनकी जानकारी भी यहीं उपलब्ध कराई जाएगी।
जानिए 999, 995, 916, 750 और 585 ग्रेड सोने का रेट
आज के ताजा रेट इस प्रकार हैं:
शुद्धता (Purity) | रेट प्रति 10 ग्राम (INR) |
---|---|
सोना 999 | 96,867 रुपये |
सोना 995 | 96,479 रुपये |
सोना 916 | 88,730 रुपये |
सोना 750 | 72,650 रुपये |
सोना 585 | 56,667 रुपये |
चांदी 999 (प्रति किलो) | 1,00,460 रुपये |
शहरों के अनुसार 24K, 22K, और 18K सोने का ताजा रेट
नीचे भारत के प्रमुख शहरों में सोने के अलग-अलग कैरेट के भाव दिए गए हैं (प्रति 10 ग्राम):
शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
---|---|---|---|
दिल्ली | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
मुंबई | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
चेन्नई | ₹96,630 | ₹89,490 | ₹73,740 |
कोलकाता | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
पटना | ₹97,680 | ₹89,540 | ₹73,260 |
जयपुर | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
लखनऊ | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
अहमदाबाद | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
गुवाहाटी | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
हैदराबाद | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
जानिए किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है
सोने की शुद्धता उसकी कैरेट वैल्यू पर निर्भर करती है। नीचे देखें किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है:
कैरेट (Karat) | शुद्धता (%) |
---|---|
24 कैरेट | 99.9% |
23 कैरेट | 95.8% |
22 कैरेट | 91.6% |
21 कैरेट | 87.5% |
18 कैरेट | 75% |
14 कैरेट | 58.5% |
9 कैरेट | 37.5% |
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है. लेकिन इससे आभूषण नहीं बनाए जाते। इसलिए, ज्यादातर गहने 22 कैरेट या 18 कैरेट सोने से बनाए जाते हैं। बाजार से सोना खरीदते समय हॉलमार्क जरूर देखें. जिससे शुद्धता की पुष्टि हो सके।
क्यों है हॉलमार्क जरूरी?
हॉलमार्क सोने की शुद्धता का आधिकारिक प्रमाण होता है। इसमें कैरेट के अनुसार कोड होता है:
- 999 = 24 कैरेट
- 958 = 23 कैरेट
- 916 = 22 कैरेट
- 875 = 21 कैरेट
- 750 = 18 कैरेट
यह हॉलमार्किंग BIS (Bureau of Indian Standards) द्वारा प्रमाणित होती है, जिससे ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाया जा सके।