Gold-Silver Price Today : साल 2025 में अब तक सोने व चांदी की कीमतों ने कई बार देश में लोगों को हैरत में डाला है। काफी लंबे समय से सोने व चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच आज यानी 19 नवंबर को चांदी व सोने की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
सोने व चांदी की कीमतों ने इस साल में कई बार ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया है। ऐसे में मंगलवार यानी 19 नवंबर को चांदी व सोने की कीमतों में भारी कटौती देखने को मिल रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBAJA) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार आज सुबह के समय 24 कैरेट सोने की कीमतों में 1500 रुपये की तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ चांदी की कीमतों में भी काफी लंबे अरसे बाद बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।
क्या चल रही है सोने की कीमत
19 नवंबर को सोने व चांदी की कीमतों (Chandi Bhav) में गिरावट देखी जा रही है। आईबीजेए (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट पर बीते दिन यानी 18 नवंबर को 22 कैरेट सोने (Sona Bhav) के रेट 112598 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। वहीं, आज बाजार खुलते ही आधिकारिक साइट पर यह आंकड़ा 111171 रुपये प्रति 10 ग्राम तक हो गए हैं।
सोने के साथ-साथ आज चांदी के रेट में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। आईबीजेए की ओर से जारी किए गए रेट देशभर में लागू होते हैं। हालांकि हर शहर के सराफा बाजार की अपनी-अपनी कीमतें होती हैं। टैक्स और मेकिंग चार्जेस लगने के बाद दामों में फर्क देखने को मिलता है।
आज के ताजा रेट
सोने की अलग-अलग वैरायटी की कीमतों की बात करें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमतों (24K Gold Rate) में 1558 रुपये की गिरावट हुई है। ऐसे में 24 कैरेट सोने के रेट 121366 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, बीते दिन यानी 18 नवंबर को यह रेट 12924 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। 23 कैरेट सोने की कीमतों में 1552 रुपये की कटौती आज सुबह देखने को मिली है। ऐसे में 23 कैरेट सोने के रेट 18 नवंबर की सुबह 120880 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं।
वहीं, बीते दिन यानी 18 नवंबर को यह कीमत 12432 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी 1427 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह 22 कैरेट सोने के रेट 1171 रुपये प्रति 10 ग्राम और बीते दिन यानी 18 नवंबर को यह रेट 112598 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। 18 कैरेट सोने की कीमतों की बात करें तो आज 1168 रुपये की गिरावट के बाद इसके रेट 91025 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
हालांकि बीते दिन यानी 18 नवंबर को यह रेट 92193 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। इसी के साथ 14 कैरेट सोने की कीमतों की बात करें तो आज यानी मंगलवार सुबह 14 कैरेट सोने के रेट 70999 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ऐसे में कल के मुकाबले आज 912 रुपये की गिरावट हुई है। बीते दिन यह रेट 71911 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।
सोने के अलावा चांदी की कीमतों में भी 3000 रुपये से ज्याद की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। चांदी के रेट बीते दिन 154933 रुपये प्रति किलोग्राम थे। 3000 रुपये से अधिक की गिरावट के साथ आज सुबह के समय यह रेट 151850 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं।
यहां से जारी होते हैं सोने के दाम
सोने व चांदी (Sona Chandi Bhav) की यह कीमत इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक साइट पर अपडेट की गई हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन भारत की केंद्र सरकार की ओर से घोषित किए गए रेट की जानकारी देती है। वहीं, शनिवार और रविवार के अलावा केंद्र सरकार की ओर से जो छुट्टियां होती है उन दिनों में यह रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यह सभी कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्जेस से अलग हैं। हर शहर के सराफा बाजार के द्वारा टैक्स और मेकिंग चार्ज लगाने के बाद फाइनल कीमतें तय की जाती है।
