Gold Silver Price Aaj Ka : वर्तमान समय में अनेक व्यक्ति सोना और चांदी खरीदते है लेकिन वह सोने का भाव और चांदी का भाव दुकान पर जाकर ही जानते हैं अगर आप भी ऐसा करते है तो आपको अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके घर पर ही सोना और चांदी का भाव देख लेना चाहिए ताकि आपको सही कीमत पर सोना और चांदी मिल सके। या फिर अगर आप बेचना चाहते हैं तो चल रहे सही भाव पर आप अपने सोने या चांदी को बेच सके।
इस लेख में आपको आज सोना चांदी की कीमत तो बताई ही जायेगी उसके साथ में यह भी बताया जाएगा कि आखिर में आप रोजाना किस प्रकार सोने चांदी की कीमत को अपने स्मार्टफोन से चेक कर सकते है। सोने चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव होता ही रहता है कभी सोने का भाव कम हो जाता है तो कभी ज्यादा हो जाता है अलग-अलग शहरों में सोने चांदी के भाव में कुछ अंतर रहता है।
चांदी का दाम आज का?
Silver Price Aaj Ka : आप 1 किलो चांदी खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आज आपको 1 किलो चांदी खरीदने के लिए 93200 खर्च करने पड़ेंगे। अगर आप 100 ग्राम चांदी खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 9320 रूपये देने होंगे। अलग-अलग शहरों में कीमत कुछ काम ज्यादा भी हो सकती है। यह बताई जाने वाली चांदी की कीमत दिल्ली की है। दिल्ली को चांदी के कारोबार का केंद्र माना जाता है। जब भी चांदी की कीमतों में बदलाव होता है तो वह बदलाव मांग, भू राजनीतिक तथा इंनफ्लेशन जैसे आदि कारणों के चलते होता है
सोने का दाम आज का?
22 कैरेट सोने की 1 ग्राम की कीमत 699 रूपये है। वही 24 कैरेट सोने की 1 ग्राम की कीमत 7308 है। चांदी की तरह ही सोने का भाव भी अलग-अलग शहरों में आपको अलग-अलग देखने को मिल सकता है लेकिन ज्यादा अंतर आपको देखने को नहीं मिलेगा। मुंबई शहर में 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 7360 रूपये है तथा 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 699 रूपये है। वही चेन्नई के अगर बात की जाए तो चेन्नई में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 6759 रूपये है तथा 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 7374 रूपये है।
Gold Silver Price Today : दिल्ली में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 6714 रूपये है तथा वहीं 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 7323 रूपये है। वही जैसा की 18 कैरेट का सोना भी मिलता है तो अगर आप 18 कैरेट का सोना लेते हैं तो उसकी कीमत एक ग्राम की 5481 रूपये रुपए चल रही है। अगर आप ज्यादा सोना लेना चाहते हैं तो उस हिसाब से आप बताई जाने वाली रेट को लेकर कैलकुलेशन कर सकते है और जान सकते हैं कि आखिर में कितने रुपए में आप कितना सोना खरीद सकते है।
देश के कुछ शहरों में 1 ग्राम सोने का भाव
कोलकात: ₹6,699 (22K), ₹7,308 (24K)
चेन्नई: ₹6,759 (22K), ₹7,374 (24K)
मुबई: ₹6,699 (22K), ₹7,308 (24K)
दिल्ली: ₹6,714 (22K), ₹7,323 (24K)
हैदराबाद: ₹6,699 (22K), ₹7,308 (24K)
बेंगलुरु: ₹6,699 (22K), ₹7,308 (24K)
पुणे: ₹6,699 (22K), ₹7,308 (24K)
Gold Silver Price का पता लगाने के लिए जानकारी?
हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि समय-समय पर सोने और चांदी की कीमत में बदलाव होता रहता है ऐसे में जिस दिन भी आप सोना खरीदने के लिए जाए उसकी कीमत अवश्य जान ले इसके लिए आप एक नंबर पर मिस कॉल दे सकते हैं नंबर 8955664433 है। जैसे ही आप इस मोबाइल नंबर पर मिस कॉल देंगे आपको सोने की जानकारी एसएमएस के माध्यम से दे दी जाएगी।
इसके अलावा विभिन्न वेबसाइट पर सोने की कीमत को लाइव दिखाया जाता है तो आप वेबसाइट को ओपन करके वहां से भी जान सकते हैं कि आखिर में अभी सोने की कीमत क्या चल रही है। सोने और चांदी की कीमत अनेक बातों पर निर्भर करती है पिछले कुछ वर्षों में लगातार सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई है।