Gold-Silver Price Today: बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में फिर से उतार-चढ़ाव देखा गया. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट सोना घटकर ₹96,235 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. जबकि चांदी की कीमत ₹1,05,494 प्रति किलो दर्ज की गई. अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस अपडेट को जरूर पढ़ें.
IBJA के मुताबिक आज सोने-चांदी की कीमत
सोने की शुद्धता के आधार पर 999, 995, 916, 750, 585 कैटेगरी में दाम अलग-अलग रहते हैं. यहां आज के प्रमुख दामों पर एक नजर डालें:
| शुद्धता | रेट प्रति 10 ग्राम |
|---|---|
| सोना 999 (24K) | ₹96,235 |
| सोना 995 | ₹95,850 |
| सोना 916 (22K) | ₹88,151 |
| सोना 750 (18K) | ₹72,176 |
| सोना 585 (14K) | ₹56,297 |
| चांदी 999 | ₹1,05,494 प्रति किलो |
शहरवार 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा भाव
जानिए आपके शहर में आज के ताजा सोने के रेट क्या हैं:
| शहर का नाम | 24 कैरेट रेट | 22 कैरेट रेट | 18 कैरेट रेट |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
| मुंबई | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
| कोलकाता | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
| चेन्नई | ₹96,630 | ₹89,490 | ₹73,740 |
| लखनऊ | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
| पटना | ₹97,680 | ₹89,540 | ₹73,260 |
| हैदराबाद | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
| जयपुर | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
| गुरुग्राम | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
| चंडीगढ़ | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
कैरेट के हिसाब से जानिए सोने की शुद्धता
आप जब सोना खरीदते हैं, तो यह जानना जरूरी होता है कि उसका कैरेट क्या है और वह कितना शुद्ध है:
| कैरेट | शुद्धता (%) |
|---|---|
| 24 कैरेट | 99.9% (सबसे शुद्ध, लेकिन जेवर नहीं बनते) |
| 23 कैरेट | 95.8% |
| 22 कैरेट | 91.6% (ज्यादातर गहनों में उपयोग) |
| 21 कैरेट | 87.5% |
| 18 कैरेट | 75.0% |
| 14 कैरेट | 58.5% |
| 9 कैरेट | 37.5% |
क्यों जरूरी है शुद्धता की पहचान?
24 कैरेट सोना सबसे ज्यादा शुद्ध होता है. लेकिन यह बहुत नरम होने के कारण जेवरात में इस्तेमाल नहीं होता. इसलिए आमतौर पर 22 कैरेट सोना गहनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. हॉलमार्क, कैरेट की जानकारी और BIS स्टांप से आप सोने की असली पहचान कर सकते हैं.
सोना खरीदने से पहले यह जरूर जांचें
- हमेशा हॉलमार्क वाले गहनों की ही खरीद करें
- IBJA रेट्स की वेबसाइट पर जाकर हर दिन का लेटेस्ट भाव जानें: ibjarates.com
- शहर के हिसाब से स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज अलग हो सकते हैं
