Gold Silver Rate : सोने-चांदी की कीमतों में खूब फेर बदल देखने को मिल रही है। जहां आधी रात को अचानक से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, एकदम से ही फिर सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price ) में उतार-चढ़ाव से निवेशकों को चिंता में डाल दिया है। आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के रेट क्या चल रहे हैं।
शादी-ब्याह के सीजन की शुरुआत हो गई है और ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में खूब उठक-पटक देखने को मिल रही है। अब बीते आधी रात गिरावट के बाद अचानक से सोने-चांदी के दाम में उछाल आया है। अगर आप भी आज सोना-चांदी (Gold Silver Rate ) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
MCX पर चांदी के रेट
MCX पर शुरुआती कारोबार में चांदी के रेट (Silver rates on MCX) में 6,000 रुपये से ज्यादा की तेजी आई है और सोने की कीमतों में 2,000 रुपये से ज्यादा की तेजी आई है। पिछले सेशन में 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी (chandi Ke Rate) में 236435.00 रुपये किलो के भाव पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, आज 14 फरवरी को 239626.00 रुपये पर ओपन हुई थी। बता दें कि शुरुआती कारोबार में यह 6,431 रुपये की बढ़त के साथ 2,42,866 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, सुबह इसकी कीमतें 5,765 रुपये की बढ़त के साथ 2,42,200 रुपये पर बनी हुई थी।
कैसी रही सोने की चाल
बात करें सोने की कीमतों (Gold Silver Price 13 February 2026) की तो पिछले सेशन में 2 अप्रैल की डिलीवरी वाले सोने का भाव 1,52,836 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था और आज 14 फरवरी 2026 को यह 1,53,750 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 2,001 रुपये की बढ़त के साथ 1,54,837 रुपये तक पहुंच गया है। सुबह यह 1,889 रुपये यानी 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,54,725 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले सेशन (Sone Chandi Ka Bhav) में चांदी में 10 प्रतिशत यानी 26,000 रुपये की गिरावट आई है, जिसके साथ भाव 2,36,435 रुपये प्रति किलो पर आ गए थो। वहीं, सोना भी 6,000 रुपये यानी 4 प्रतिशत से ज्याद गिरकर 1,52,836 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव
घरेलू बाजार के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices in international market) में बढ़त हुई है। स्पॉट गोल्ड एक प्रतिशत बढ़त के साथ $4,966.83 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। पिछले सेशन में इसमें 3 प्रतिशत से ज्यादा की नरमी आई थी और यह 5,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे ट्रेड कर रहा था। ठीक ऐसे ही स्पॉट सिल्वर की कीमतों (spot silver prices) में भी 2.1 प्रतिशत की बढ़त हुई है, जिसके साथ ही इसके भाव $76.76 प्रति औंस पर पहुंच गए हैं। पिछले सेशन में इसमें 11 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
ज़्यादा जानें
Newspaper
समाचार पत्र
दिल्ली में सोने के भाव
राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate in Delhi) 1,16,272 रुपये प्रति 8 ग्राम पर कारोबार कर रहा हैं और 24 कैरेट सोने का भाव 1,26,832 रुपये प्रति 8 ग्राम है।
मुंबई में सोने का भाव
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate in Mumbai) 1,16,152 रुपये प्रति 8 ग्राम है व 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,26,712 रुपये प्रति 8 ग्राम है।
चेन्नई में गोल्ड के रेट
चेन्नई में सोने के भाव की बात करें तो यहां पर 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold rates in Chennai) 1,16,792 रुपये प्रति 8 ग्राम पर बनी हुई है और 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,27,416 रुपये प्रति 8 ग्राम पर बना हुआ है।
हैदराबाद में गोल्ड के भाव
हैदराबाद के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate in Hyderabad) 1,16,152 रुपये प्रति 8 ग्राम पर बना हुआ है। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,26,712 रुपये प्रति 8 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
