Gold Silver Rate : सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। बीते कुछ दिनों के ताबड़तोड़ उछाल के बाद आज 17 फरवरी 2026 को एक बार फिर सोने की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिल रही है। अब सोना ऑल टाइम हाई से नीचे आ गया है। अगर आप भी सोना (Gold Silver Rate ) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सुनहरा मौका हो सकता है। आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
शादियों के सीजन की शुरुआत हो गई है और ऐसे में आम जनता के लिए सर्राफा बाजार से अच्छी खबर सामने आई है। सोना खरीददारो के पास अभी सस्ते में सोना खरीदने का सुनहरा मौका है, क्योंकि दो-तीन की गिरावट के बाद सोना (Gold Silver Rate Today) ऑल टाइम हाई से नीचे आ गया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सोने के भाव क्या चल रहे हैं।
कॉमेक्स पर गोल्ड का भाव
आज 17 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर गोल्ड का भाव (Gold price on Comex)$ 4,961.90 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और चांदी का रेट $74.265 प्रति औंस पर हो गया है। MCX पर बीते दिनों सोने का भाव 1,54,897 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था और चांदी का भाव 2,40,201 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
कितने में मिल रहा 10 ग्राम सोना
बीते साल से सोने चांदी की कीमतें (Gold-Silver Price 17 February ) आसमान पर पहुंच गई है और जनवरी माह में तो कीमतों ने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाकर आम लोगों को चिंता में डाल दिया था। हालांकि अचानक से सोने की कीमतों में गिरावट से आम लोगों को राहत मिली है। अभी भी सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 1,50,000 रुपये प्रति दस ग्राम से ज्यादा ही बनी हुई है तो ऐसे में आम जनता के बीच सोने की कीमतों में ओर गिरावट को लेकर इंतजार बना हुआ है।
किन कारकों से गिरे सोने के दाम
सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में उछाल और गिरावट कई कारकों के चलते आती है। अभी तो अमेरिका में बाजार बंद थे और चीन के बाजार भी बंद है। बता दें कि चीन में चंद्र नव साल के चलते 15 से 23 फरवरी तक कारोबार धीमा ही रहेगा अैर अमेरिका में भी राष्ट्रपति दिवस की छुट्टी के चलते कारोबार नहीं हो रहा है, जिसका असर कमोडिटी मार्केट पर साफ नजर आ रहा है।
आगे क्या रहेगी सोने की साल
रिपोर्ट के अनुसार रूस अब फिर से डॉलर बेस्ड इकोनॉमी पर लौटने की तैयारी में हैं। अगर ऐसा होता है तो अमेरिकी डॉलर मजबूत होगा और डॉलर की मजबूती से सोने (Sone ke Rate) की डिमांड में कमी आएगी और डिमांड में कमी से सोने की कीमतों में भी कमी आ सकती है। अगर आगामी समय में सोने चांदी की कीमतों में और गिरावट आती है तो आम जनता के लिए ये फायदेमंद रहेगा। हालांकि इससे जिन भी इन्वेस्टर्स ने सोना चांदी हाई लेवल पर जाने के बाद खरीदा है तो उनके इससे थोड़ा नुकसान हो सकता है।
