Gold Price : चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। चांदी की कीमतों में जहां एक और गिरावट दर्ज की जा रही थी। वहीं अब एक बार फिर से इसमें तेजी दर्ज की जा रही है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि कल तक इसकी कीमत (Sone ka rate) 3 लाख के पार जा सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आने वाले समय में मार्केट के हालात क्या होंगे।
सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। आज एक बार फिर से इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। कीमतों में गिरावट (Sone ka rate) का दौर आने वाले दिनों में थम जाएगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में इसके रेट 3 लाख के भी पार पहुंच जाएंगे। खबर के माध्यम से जानिये सोने और चांदी के ताजा रेट के बारे में।
चांदी ट्रेडर्स के लिए बड़ी खबर-
इजरायल और अमेरिका ने शनिवार सुबह ईरान पर संयुक्त सैन्य हमला किया है। इस हमले के बाद मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बनकर सामने आ रहा है। इस जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से सोने और चांदी (Silver price today) के ट्रेडर्स के लिए सोमवार को बड़ा मूवमेंट होने की उम्मीद लगाई जा रही है। शनिवार को हमला होने से भारतीय कॉमिडिटी मार्केट बंद था, हालांकि सोमवार को ट्रेडिंग शुरू होते ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
कमोडिटी एक्सपर्ट ने दी जानकारी-
मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, कमोडिटी एक्सपर्ट का मानना है कि जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से सेफ हेवन डिमांड बढ़ जाएगी। सोना और चांदी दोनों में गैप-अप ओपनिंग की उम्मीद लगाई जा रही है। COMEX (comex gold rate) पर शुक्रवार को सोना 2 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ और 5,296.40 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा। इसमें 102.20 डॉलर का एक दिन का उछाल था। चांदी में 8 प्रतिशत की तेजी दर्ज की जा रही है और 93.82 डॉलर प्रति औंस पर बंद हो गई है।
चांदी के यहां पर पहुंचे रेट-
भारतीय बाजार MCX पर शुक्रवार को सोना और चांदी थोड़े नीचे बंद हुए। अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स 133 रुपये या 0.08 प्रतिशत गिरकर 1,61,971 रुपये पर सेटल हो जाए है। मई सिल्वर फ्यूचर्स 654 रुपये या 0.23 प्रतिशत गिरकर 2,81,990 रुपये (Sone ka rate) पर बंद हो गए है। एक्सपर्ट के मुताबिक सोमवार को गैप-अप ओपनिंग होगी। सोना 5,300 से 5,350 डॉलर तक जा सकता है। अगर COMEX पर 5,300 डॉलर का रेजिस्टेंस ब्रेक होता है तो भारत में सोने की कीमत 1,68,000 से 1,70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। चांदी (Silver Price Today) 95 से 98 डॉलर तक जा सकती है और अगर 95 डॉलर का रेजिस्टेंस ब्रेक होता है तो 100 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। भारत में चांदी 3,00,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
MCX गोल्ड फ्यूचर्स की कीमत-
फरवरी में MCX गोल्ड फ्यूचर्स 8.32 प्रतिशत या 12,451 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। साल की शुरुआत से अब तक 20 प्रतिशत या 26,700 रुपये का गेन किया है। चांदी में फरवरी में 3 प्रतिशत या 9,300 रुपये की गिरावट (Gold Silver Price) आई हालांकि 2026 में कुल 20 प्रतिशत या 46,900 रुपये का उछाल आया है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, अनुज गुप्ता ने ट्रेडर्स को सलाह दी है कि वे इस मौके का फायदा उठाएं और सोना-चांदी में खरीदारी करें। MCX गोल्ड को 1,60,000 से 1,61,000 रुपये के बीच खरीदने की सलाह है। इसका स्टॉप लॉस (Sone ka rate) 1,58,000 रुपये रखें और लक्ष्य 1,65,000 रुपये का है और MCX सिल्वर को 2,78,000 से 2,80,000 रुपये के बीच खरीदें। इसका स्टॉप लॉस 2,73,000 रुपये रखें और लक्ष्य 2,90,000 रुपये तक का तय किया गया है।
सोने-चांदी को सेफ एसेट मानकर निवेश कर रहें हैं लोग-
इसके साथ ही में अनिश्चितता में बढ़ावा आने की वजह से निवेशक सोने-चांदी को सेफ एसेट मानकर खरीदने वाले हैं। भारतीय निवेशकों के लिए ये बड़ा मौका है क्योंकि भारत सोने का बड़ा खरीदार है। अगर तनाव बढ़ जाता है तो फिर इसकी कीमतों (Sone ki kemat) में और भी तेजी देखने को मिलेगी। हालांकि अगर बातचीत होती है तो गिरावट भी आ सकती है। एक्सपर्ट्स की सलाह है कि ज्यादा जोखिम न लें और अपनी जरूरत के हिसाब से फैसला कर रहे हैं।
