Gold-Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले चार दिनों से जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। 29 जनवरी को चांदी में 65 हजार रुपये की गिरावट आई है। अब बीते 4 दिनों में सिल्वर टोटल 1 लाख 80 हजार रुपये यानी 45 प्रतिशत से ज्यादा सस्ती हो गई है। इसके साथ ही गोल्ड में भी बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं आज का ताजा रेट –
सोने-चांदी के दाम ताश के पत्तों की तहर बिखर गए हैं। कुछ ही दिनों में दोनों कीमती धातुओं के रेट आधे कम हो गए हैं और इस गिरावट का सिलसिला अभी भी जारी है। बजट में भी सोना और चांदी को लेकर कोई सीधी बड़ी घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बजट के बाद कमोडिटी मार्केट में सोने-चांदी के दामों में तेज गिरावट आई है।
चांदी 45 प्रतिश सस्ती –
आज, 3 फरवरी को MCX पर चांदी (Gold-Silver Price Today) अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 1,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम टूट चुकी है यानी इसमें 45 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है इसके साथ ही सोना भी सस्ता होकर 1,37,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। हालांकि, सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold Silver Price Crash) बीते 4 दिनों से जारी है। वहीं बीते तीन दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेज गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके बाद हर कोई जानना चाहता है कि सोना- चांदी में इतनी गिरावट क्यों आ रही है?
ट्रंप के एक फैसले से सोना-चांदी में आई गिरावट –
सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में आई सुनामी ने निवेशकों को चौंका दिया है। महज कुछ ही दिनों में चांदी अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 45% से ज्यादा टूट चुकी है। इस बड़ी गिरावट को 1980 में आई भारी गिरावट के साथ जोड़ा जा रहा है। चांदी के साथ सोना (Sona Bhav) भी लगभग 25% तक सस्ता हो चुका है। चांदी पिछले हफ्ते के ₹4,20,048 के हाई से अब तक ₹1,73,000 से ज्यादा सस्ती हो चुकी है.बाजार में मचे इस हाहाकार के पीछे अजानें क्या है ट्रंप और केविन वार्श का कनेक्शन…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केविन वार्श (Kevin Warsh) को अगले फेड चेयरमैन के रूप में चुना है। वार्श को ब्याज दरों के मामले में ‘कठोर’ माना जाता है। निवेशकों को डर है कि उनके आने से ब्याज दरों में कटौती का सिलसिला रुक सकता है, जिससे डॉलर को ताकत मिली और सोना-चांदी धड़ाम हो गए।
सोने-चांदी में गिरावट की ये हैं तीन वजह –
बजट के बाद निवेशकों की घबराहट और ग्लोबल संकेतों ने सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) को अर्श से फर्श पर ला दिया है। आज 3 फरवरी को सोने व चांदी की कीमतें काफी संभली है। सोा 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन होकर अब 1 लाख 45 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है।
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) द्वारा केविन वार्श को नया फेड चेयरमैन चुनने की खबरों से निवेशक डरे हुए हैं। उन्हें लगता है कि वार्श ब्याज दरों में कटौती की जगह सख्ती दिखा सकते हैं, जिससे डॉलर मजबूत हुआ और सोना-चांदी गिर गए।
भारत के बजट में सोने-चांदी पर आयात शुल्क (Import Duty) में कोई बदलाव नहीं हुआ, जिसकी उम्मीद बाजार कर रहा था। इस निराशा में भारी बिकवाली हुई।
सोने-चांदी क इतनी ज्यादा बढ़ चुकी थीं कि अब बड़े निवेशकों ने अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया है।
