Gold-Silver Price, 3 February 2026 : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन आज 4 फरवरी को सोने व चांदी के दाम संभले हैं। दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट के बाद अब तेजी लौट आई है। आज चांदी 17 हजार रुपये महंगी हुई है और सोने में भी तेजी का दौर जारी है। अगर आप गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो चलिए नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव
पिछले तीन दिन से सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट 1980 के बाद से अबतक की सबसे बड़ी गिरावट माना जा रहा है। जिस स्पीड से सोना-चांदी महंगा (Gold Silver rate hike) हुआ था उसी स्पीड से नीचे भी गिरा है। आज कई दिनों के बाद सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है।
सोने और चांदी की कीमतों में लौटी तेजी –
आज एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी 17 हजार रुपये से ज्यादा महंगी (Silver Rate Hike) हो चुकी है। जबकि सोना करीब 5,000 रुपये से अधिक महंगा हुआ है। सुबह मार्च डिलीवरी वाली चांदी 17000 रुपये की तेजी के साथ 2,54,700 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। इसी तरह अप्रैल डिलीवरी वाला सोना (Sona bhav) 4,595 रुपये की तेजी के साथ 148586 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले तीन दिन में चांदी की कीमत में 1.75 लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
MCX पर सोने-चांदी का रेट –
चांदी (Silver Rate) पिछले सत्र में 2,36,261 रुपये के भाव पर क्लोज हुआ था और आज 4 फरवरी, 2026 को 2,45,711 रुपये पर खुली है। शुरुआती कारोबार में यह 2,45,711 रुपये तक लो गया और 2,57,480 रुपये तक हाई गया। चांदी की कीमत हाल में 4 लाख 20 हजार रुपये से ऊपर पहुंच गई थी। लेकिन हाल में उसमें काफी बड़ी गिरावट आई है।
इससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। सोना (Gold Price) पिछले सत्र में 1,43,991 रुपये पर क्लोज हुआ था और आज यानी 4 फरवरी, 2026 को 1,48,000 रुपये पर ओपन हुआ है। शुरुआती कारोबार में गोल्ड 1,49,485 रुपये तक हाई गया है। 10 बजे के आसपास सोना 4,528 रुपये की तेजी के साथ 1,48,519 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड (Gold Rate Today) 3.7प्रतिशत तेजी के साथ $4,837.16 प्रति औंस पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह एक महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था।
गुरुवार को यह $5,594.82 के ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था। इसी तरह स्पॉट चांदी (Chandi ka rate) भी 5.9% की तेजी के साथ $84.09 प्रति औंस पर आ गई। पिछले हफ्ते चांदी $121.64 प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई पर पहुंची थी।
