Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतें कल गिरावट के दौर से गुजर रही थी। युद्ध की स्थिति में अपने व्यवाहर के विपरित चल रहे सोने ने निवेशकों के दांत खट्टे करा दिए थे। सोने की कीमतों ने फिर से तगड़ी बढ़ौतरी दिखाई है। चांदी की भी चमक लगातार बढ़ रही है। सोने और चांदी के दाम लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। चलिए जानते हैं आज सोना चांदी कहां पहुंच गए हैं।
सोने व चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। सोने व चांदी ने निवेशकों को हैरान कर दिया है। वहीं, आम आदमी को तो तगड़ा झटका दिया है। सोने और चांदी के दामों में फ्यूचर में भी तेजी के संकेत मिल रहे हैं। चलिए जानते हैं आज की सोने और चांदी की कीमत-
चांदी की कीमत
5 मई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी (Silver Price) आज 9:17 बजे 2,79,225 रुपये पर पहुंच गई है। चांदी में एक दम से 12,065 यानी 4.52% की बढ़ौतरी देखने को मिली है। चांदी का आज का न्यूनतम भाव 2,71,000 रुपये रहा है। वहीं, अधिकतम कीमत 2,79,463 रुपये प्रति दस ग्राम रही है। वहीं, चांदी का आज का ओपनिंग प्राइस 2,71,000 रुपये रहा है। आज पूरा दिन में चांदी एक बार भी गिरी नहीं है। कल चांदी 2,67,160 पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने की कीमत
एमसीएक्स (MCX) पर सोने के दामों में भी बढ़ौतरी देखने को मिली है। 2 अप्रैल 2026 के एक्सपायरी वाले सोने की कीमत 1,63,416 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं, इसकी कीमतों में 3,117 रुपये की बढ़ौतरी हुई है। वहीं, सोना कुल मिलाकर 1.94% पर पहुंच गया है। सोने की आज की न्यूनतम कीमत (Minimum Gold Price) 1,61,340 रुपये प्रति दस ग्राम रही है। सोने का अधिकतम भाव 1,63,468 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, सोने की ओपनिंग कीमत 1,61,743 रुपये प्रति दस ग्राम रही है। कल सोना 1,60,299 पर बंद हुआ था।
इंटरनेशनल लेवल पर सोने के दाम
सोने की कीमतें (gold Silver rates) इंटरनेशनल लेवल पर भी चमक रही है। 28 ग्राम सोना 5,241.30 डॉलर पर चल रहा है। वहीं, सोने में 137.60 यानी 2.70% की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोने का ओपनिंग प्राइस 5,152.40 डॉलर प्रति औंस रहा है। सोने की अधिकतक कीमत 5,238.90 डॉलर प्रति औंस रही है। वहीं, सोने की न्यूनतम कीमत 5,127.10 डॉलर प्रति औंस रही है। सोने का कल का बंद भाव 5,103.70 डॉलर प्रति औंस रहा है।
क्या चल रही है चांदी की कीमत
चांदी की कीमतों (Silver Price Update) में भी बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। चांदी 90.03 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है। चांदी का भाव 5.507 डॉलर प्रति औंस यानी 6.52% बढ़ गया है। चांदी 87.275 डॉलर प्रति औंस पर खुली थी। वहीं, चांदी का अधिकतम भाव 90.385 डॉलर प्रति औंस रहा है। चांदी का न्यूनतम भाव 86.805 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, कल चांदी 84.523 डॉलर प्रति औंस है।
