Gold-Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर अब थम गया है। आज एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। कीमतों में तेजी आने की वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है। वहीं निवेशकों को इसकी वजह से लाभ हो रहा है। खबर के माध्यम से जानिये आज सोने और चांदी की क्या कीमत चल रही है।
गिरावट के बाद एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों में तेजी दर्ज किये जाने के पीछे कई कारण बताये जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और घरेलू मांग बढ़ने के असर से सर्राफा बाजार में आज कीमतों में उछाल देखने को मिला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी की ताजा (Gold-Silver Price) कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
जानिये आज क्या है सोने और चांदी का रेट-
सोने और चांदी की कीमतों (Sone Chandi Ka rate) में आज यानी 21 फरवरी को जोरदार उछाल दर्ज किया जा रहा है। सोने का रेट एमसीएक्स पर खुलते ही 519 रुपये उछलकर 1,55,338 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आ रहा है। इसके साथ ही में चांदी की कीमत आज 3,095 रुपये की बढ़त के साथ 2,44,488 प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आ रही है।
इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate Today) के बारे में बात करें तो इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, चांदी में तेजी दर्ज की जा रही है। आज सोने और चांदी के रेट में तेजी के पीछे की अहम वजह यूएस और ईरान के बीच चल रहा तनाव माना जा रहा है।
कॉमैक्स पर सोने की कीमत-
कॉमैक्स पर सोने की कीमत (COMEX gold rate) के बारे में बात करें तो इसमें 0.23 फीसदी तक की बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही में इसका रेट 5009 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। साथ ही में सिल्वर 0.01 फीसदी की तेजी के साथ 77.645 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आ रहा है। अब आपको बताते हैं कि अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट क्या चल रहे हैं।
शहरों के हिसाब से जानिये सोने और चांदी के रेट-
दिल्ली में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का रेट (Delhi Gold Price) 1,56,650 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा बेंगलुरू और मुंबई में 1,56,500 रुपये पर है। साथ ही में अहमदाबाद और लखनऊ में दाम 1,56,550 रुपये पर है। इसके साथ ही में दिल्ली, मुंबई ,लखनऊ और अन्य शहरों में आज चांदी (Chandi ki kimat) का दाम 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।
ऑगमेंट बुलियन की रिपोर्ट का मानना-
ऑगमेंट बुलियन की रिपोर्ट के अनुसार, हाल के दिनों में भू-राजनीतिक तनाव में कुछ नरमी देखी जा रही है। इसके चलते सुरक्षित निवेश माने जाने वाले कीमती धातुओं की मांग में हल्की कमी देखने को मिली है। हालिया तेजी के बाद कई निवेशकों ने मुनाफा वसूली भी की है। ग्लोबल फैक्टर्स के बारे में बात करें तो अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता और रूस-यूक्रेन बातचीत जैसे घटनाक्रम सोने को सपोर्ट दे रहे हैं। इसके साथ ही में अमेरिकी डॉलर में मजबूती देखने को मिली है।
ब्याज दरों में कटौती की संभावना-
एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, LKP सिक्योरिटीज के वीपी और रिसर्च एनालिस्ट ने बताया है कि सोने की कीमत (Gold Rate) 1.56 लाख रुपये के आसपास रुक गई है। ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों में देरी और मुनाफावसूली की वजह से कीमतों में ज्यादा बढ़ौतरी दर्ज नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया है कि कॉमेक्स पर सोने के लिए 5,000 से 5,025 डॉलर प्रति औंस पर रुकावट (रेजिस्टेंस) है, हालांकि ये 4,925 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
