Gold Silver Rate Today : सोने की कीमतों में पिछले काफी समय से उछाल देखा जा रहा है। आज सोने की कीमत में मामूली सी गिरावट दर्ज की गई है। राखी से पहले सोने की कीमतों में गिरावट (Gold Price Fall) दर्ज की जा रही है। वहीं चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो इसमें उछाल देखा जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं आज सोने की कीमत किस रेट मिल रही है।
देशभर में आज रक्षाबंधन से पहले सोने-चांदी के बाजारों में हलचल तेज है। सोने-चांदी के भाव तेजी से अदल-बदल रहे हैं। आज सोने की कीमत में हल्का बदलाव देखा गया है। आज यानी 7 अगस्त 2025 को सोने की कीमत (Aaj Ka Sone Ka Bhav) में मामूली सह गिरावट देखी गई है।
इसके बाद आज सराफा में सोने का भाव 101,180 रुपए पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो इसमें तेजी देखी गई है। खबर में जानिये आपके शहर में सोना किस रेट मिल रहा है।
सोने की कीमत में आई 60 रुपये की गिरावट-
आज सोने की कीमत में 60 रुपये तक की गिरावट (Gold Price Fall) दर्ज की जा रही है। इसके अलावा अगर चांदी की कीमतों के बारे में बात करें तो चांदी लगभग 90 रुपए महंगी हुई है। एमपी की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार (6 अगस्त) को भारतीय बाजार के अनुसार, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी (Silver price today) के भाव कुछ इस प्रकार हैं।
आज इस रेट मिल रहा है सोना चांदी-
सोना 24 कैरेट 100076 रुपये
सोना 23 कैरेट 99675 रुपये
सोना 22 कैरेट 91670 रुपये
सोना 18 कैरेट 75057 रुपये
सोना 14 कैरेट 58545 रुपये
चांदी 999 112422 रुपये प्रति किलो
सोने की कीमत ने तोड़े रिकॉर्ड-
देशभर में पिछले काफी दिनों से सोने की कीमतों में तेजी (Gold Price Hike) देखी जा रही थी। वहीं आज सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके बाद सोना 60 रुपए सस्ता हुआ है। वहीं चांदी की कीमत में 90 रुपए तक का उछाल देखा गया है। इसी बीच आज येलो मेटल (Gold Price Update) कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है।
सोने की खरीदी करने से पहले दे इन बातों का ध्यान-
अगर आप भी सोने के गहनों की खरीदी (Gold Buying Tips) करने का प्लान बना रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें। हॉलमार्क देखकर ही गहनों की खरीदी करें। क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है। भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है। हर कैरेट के हॉलमार्क (Gold Hallmark) अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें।