Gold silver price : पिछले दो-तीन दिन से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर चल रहा था, लेकिन बीते कल से कीमतें एक बार फिर से ऊपर की तरफ जाने लगी है। सोने और चांदी की कीमतों ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है, जिसे देख निवेशक काफी खुश हो रहे हैं। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं आज के ताजा भाव।
सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई महीनो से तेजी का दौर चला हुआ था लेकिन 29 जनवरी रात 9:00 बजे से सोने और चांदी कीमतों में गिरावट (Gold Silver Rate Down) का दौर शुरू हो चुका था और कीमत काफी ज्यादा नीचे आ गई थी, लेकिन अब सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है और काफी ज्यादा ऊपर जा चुकी है।
अंदाजा लगाया जा रहा है कि सोने और चांदी की कीमतें जल्द ही अपनी हाई लेवल के रिकॉर्ड (Gold Price) को तोड़ डालेंगे तथा एक्सपर्ट द्वारा कही गई बातों को सच कर देंगी। पिछले दिनों जब सोने और चांदी की कीमतें हाई लेवल पर बैठी थी तब एक्सपर्ट्स द्वारा कहा गया था कि चांदी की कीमत (Silver Price) जल्द ही 6 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े को टच कर लेंगी, लेकिन कीमतों में आई गिरावट की वजह से लोग इस विश्वास नहीं कर रहे थे।
अब जैसे ही कीमत बढ़ती दिख रही है हर किसी को लग रहा है कि चांदी की कीमत 6 लाख प्रति किलोग्राम के आंकड़े को इस साल के अंत तक टच कर लेंगी। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं आज 5 फरवरी को सोने और चांदी के एमसीएक्स पर क्या भाव चल रहे हैं।
एमसीएक्स पर चांदी के ताजा भाव
29 जनवरी को चांदी की कीमतों में आई गिरावट (Latest silver prices on MCX) की वजह से कीमतें 4 लाख 20 हजार प्रति किलोग्राम से अचानक 2 लाख 25 हजार रूपये तक आ गई थी। लेकिन अब कीमतों में वापस से उछल नजर आ रहा है और आज 5 फरवरी को एमसीएक्स पर चांदी के भाव 284000 पर पहुंच गए हैं। कीमतों में आए इस उछाल की वजह से निवेशकों में एक बार फिर से विश्वास भर गया है तथा उनके चेहरों पर रौनक आ गई है।
एमसीएक्स पर सोने के ताजा भाव
सोने के ताजा भाव (Latest gold prices) की बात की जाए तो जनवरी महीने में आई उस ऐतिहासिक गिरावट (Latest gold prices on MCX) के समय सोने के भाव एक लाख 80 हजार प्रति 10 ग्राम रुपए पर ट्रेड कर रहे थे, लेकिन अचानक आई उसे गिरावट ने कीमतों को 1 लाख 30 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े पर पहुंचा दिया था। अब फिर सोने की कीमतों में दोबारा से उछल भर गया है और आज 5 फरवरी के दिन सोने के भाव 1 लाख 60 हजार के आंकड़े पर पहुंचे गए हैं।
