Gold silver rate: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच आज गहनों की बिक्री पुराने रेट पर की जाएगी। इसलिए खरीदारी करने से पहले सोने-चांदी के ताज़ा रेट (latest gold silver price) की जानकारी लेना जरूरी है, ताकि आप सही कीमत पर निवेश कर सकें…ताे चलिए आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है आज के ताजा रेट-
बिहार में इन दिनों सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन आज खरीदारों के लिए राहत भरी खबर है। रविवार को महाशिवरात्रि के चलते बाजार बंद रहा, जिसका असर सोमवार को भी दिखेगा। ऐसे में आज गहनों की बिक्री पुराने रेट पर ही की जाएगी।
ऑल इंडिया बूलियन मर्चेंट एसोसिएशन (All India Bullion Merchants Association), मुजफ्फरपुर के मुताबिक सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) ₹1,60,000 प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,47,200 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत (18 carat gold price) ₹1,28,000 प्रति 10 ग्राम तय की गई है।
आने वाले दिनों में बढ़ सकती कीमतें-
अगर सोमवार को कोई ग्राहक अपने सोने के आभूषण बदलकर नया लेना चाहे तो उसे ₹1,46,200 प्रति 10 ग्राम की दर से लिया जाएगा। वहीं चांदी का भाव (silver price) ₹2,55,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। रविवार की तुलना में सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
ग्राहकों में उलझन और असमंजस-
सोने-चांदी की लगातार उतार-चढ़ाव (Constant fluctuations in gold and silver prices) के चलते ग्राहकों में काफी असमंजस बना हुआ है। उनका कहना है कि वे समझ नहीं पा रहे हैं कि किस दिन खरीदारी करें ताकि अधिक बचत हो सके। कभी लोग इंतजार करते हैं कि कीमतें घटें, लेकिन वह बढ़ जाती हैं, और जब सोचते हैं कि अब कीमत स्थिर है, तो अगले ही दिन घट जाती हैं।
आभूषण व्यवसायियों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोना-चांदी के रेट (gold and silver rates) और बढ़ने की संभावना है। फिलहाल लगन का सीजन चल रहा है, इसलिए रेट ज्यादा कम होने की संभावना लगभग नहीं है। हालांकि, अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट आती है, तो उसका असर स्थानीय बाजार पर भी दिख सकता है।
