Gold Price today : सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ते जी देखने को मिल रही है। यह सिलसिला पिछले 1 साल से चल रहा है। सोना चांदी अब अपने ऑल टाइम हाई पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक हफ्ते में सोना ₹3000 से ज्यादा महंगा हुआ है। वहीं, चांदी ने 35000 रुपए प्रति किलो की लंबी छलांग लगाई है। चलिए जानते हैं इस बढ़ोतरी के बाद कहां पहुंचे भाव।
सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों ने इतिहास रच दिया है। बीते 1 साल में हुई बढ़ोतरी पिछले 1 दशक में भी रिकॉर्ड नहीं की गई है। जनवरी 2025 में 75000 तोला मिलने वाला सोना (Gold Rate Hike) आज 150000 रुपए के ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी ने सोने को भी पीछे छोड़ दिया है। ₹90,000 मिलने वाली किलो चांदी आज ₹3 लाख से ऊपर बिक रही है। सोने और चांदी की कीमतों में अंधाधुंध तेजी ने आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है।
आज 24 कैरेट सोने का रेट –
देशभर में आज सोने और चांदी (Sone Chandi ka Rate) में तेजी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह में 24 कैरेट सोना 3,320 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। आज 19 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) 1,43,930 रुपए प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4603.51 प्रति औंस चल रहा है।
दिल्ली में सोने का रेट –
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Gold rate) में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,43930 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,31950 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का भाव –
आज 19 जनवरी को मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों (Sone ki kimat) में तेजी दर्ज की गई है। इन शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,780 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट 1,31,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में सोने की कीमत –
पुणे और बेंगलुरु में भी आज सोना हाई लेवल पर चल रहा है। यहां 22 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 1,31,800 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,780 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।
इस वजह से महंगा हो रहा सोना –
अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को पक्का कर दिया है। ब्याज दर घटीं तो सोने और चांदी (Gold Silver Price Hike) जैसे सेफ एसेट्स में निवेश बढ़ सकता है।
चांदी का ताजा भाव –
अब चांदी की कीमतों (Silver Rate) की बात करें तो इसमें सोने से भी ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। साल 2025 में सोने ने 75% का रिटर्न दिया है। वहीं चांदी ने 164% का रिटर्न दिया है और अब पिछले एक सप्ताह में चांदी (Chandi Ka rate) 35,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक महंगी हुई है। आज 19 जनवरी को चांदी का भाव 2,95,000 प्रति किलोग्राम है। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का हाजिर भाव 90.53 प्रति औंस है। घरेलू बाजार में 2026 में अब तक चांदी की कीमत में 22.4% का उछाल देखने को मिला है।
