Gold Silver Rate : साल 2025 की शुरुआतर के साथ ही सोने की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी देखी गई है और इस ताबड़तोड़ तेजी ने आम लोगों को चिंता में डाल दिया था, लेकिन अब इस दिवाली पर सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट देखी गई है। अभी आपके पास भी सस्ते (Sone Ke Rate) में सोना खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। आइए खबर में जानते हैं सोने से जुड़े अपडेट के बारे में।
देशभर में दिवाली का त्योहारी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है और सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद अब दिवाली के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई है। बीते दिनेां की तरह आज दूसरे दिन भी सोने (Gold Silver Rate) की कीमतों में तेजी आई है। आइए खबर में जानते हैं कि दिवाली के बाद सोने की कीमतों में कितनी गिरावट आई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरे सोने के भाव
दिवाली के पास सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) में भारी गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीते दिनों सोने की कीमत में 6.3 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो पिछले दस सालों में सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट थी। चांदी (Silver Prices) में भी 7.1 प्रतिशत की गिरावट रिकॉर्ड की गई है।
आज 23 अक्टूबर को भी एशियाई बाजार में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। सोने की कीमत (Gold Latest Rate) 2.9 प्रतिशत गिरकर $4,004.26 प्रति औंस पर आ गई है, जबकि चांदी भी 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर $47.6 पर आ गई है।
इस साल सोने में आए इतनी तेजी
सोने-चांदी की कीमतों (Sone Ke Bhav) में इस वर्ष 50 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है। इससे लोगों को यह चिंता सता रही है कि कहीं ये तेजी का सिलसिला आगे भी जारी न रहें। इस वजह से निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं। इससे सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) में गिरावट आई है।
अन्य कई कारणों से भी कीमती धातुओं में गिरावट आ रही है। इन कारणों में चीन और अमेरिका के बीच पॉजिटिव ट्रेड नेगोशिएशन, डॉलर की मजबूती, तकनीकी रूप से अत्यधिक बढ़ी हुई कीमतें और अमेरिकी सरकारी शटडाउन के चलते निवेशकों की पोजीशनिंग को लेकर अनिश्चितता आदि शामिल है।
कितनी हुई धनतेरस पर सोने की बिक्री
वहीं, भारत में मौसमी खरीदारी का दौर अब खत्म हो गया है। देशभर में सोने की सबसे ज्यादा खरीद दिवाली के पास होती है, लेकिन इस बार सोने के रेट बहुत ज्यादा होने के चलते धनतेरस पर सोने की बिक्री 40 प्रतिशत गिरी है। बीते दिनों MCX पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सोने-चांदी की कीमत (Gold and silver prices) में भारी गिरावट आई है। ऐसे में सोना 2,200 रुपये और चांदी 7,000 रुपये ज्यादा गिर गई थी। लेकिन आखिर में इसमें सुधार हुआ।
दुनिया भर में गिरे सोने के भाव
बता दें कि 5 दिसंबर की डिलीवरी वाले गोल्ड (delivery gold) में 271 रुपये की गिराव आई है, जिसके साथ इसके रेट 1,28,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। वहीं, चांदी 327 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,000 रुपये प्रति किलो बंद हो गई है। आईबीजेए के आंकड़ो के मुताबिक 999 प्योरिटी वाला सोना (999 purity gold prices) 1,27,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पिछले सेशन में इसका रेट 1,26,730 रुपये था। यानी इसका मतलब यह है कि जहां एक ओर दुनिया भर में सोने के भाव गिरे हैं। वहीं,भारत में इसकी कीमत में तेजी आई है।
