Gold and silver price : सोने और चांदी की कीमतों पिछले कई दिनों से उतार चढ़ाव का दौर चला हुआ है। सोने और चांदी की कीमतें पिछले कई दिनों से निवेशकों भी धड़कनों को बढ़ा रही है। चलिए खबर के माध्यम से चेक करते हैं आज के ताजा भाव।
पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा उतार चढ़ाव चल रहा है। जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतें अपने हाई लेवल के रिकॉर्ड पर जा चुकी थी, लेकिन 29 जनवरी को आई गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतें (Gold Or Silver Rate) फिर से नीचे आ गई। अब फरवरी महीने की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतों ने उतार चढ़ाव चल रहा है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं आज 15 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन सोने और चांदी के ताजा भाव क्या है।
जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह में सोने की कीमतों ने 1,80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को टच कर लिया था, वहीं चांदी की कंपनी चार लाख 20 हजार रूपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े तो छू लिया था। अब सोने और चांदी दोनों धातुओं की कीमत काफी ज्यादा नीचे आ चुकी है और कीमतों में आई अचानक इस गिरावट की वजह से निवेशक काफी डरे हुए हैं।
29 जनवरी के बाद सोने और चांदी की कीमतें (Gold Or Silver Price) काफी ज्यादा नीचे आ गई है। सोने और चांदी की कीमतों ने इन दिनों मार्केट में पूरी तरह से हलचल मचा रखी है। कई लोगों का मानना है कि सोने और चांदी की कीमत वापस हाई लेवल के आंकड़े पर चली जाएगी, लेकिन ग्राफ को देखकर लग रहा है की कीमतें अब फिलहाल वाले भाव पर ही रहेंगी।
आज सोने के ताजा भाव
बीते कल के मुताबिक सोने की कीमतों (Today Gold Price) में भी आज काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिल रहा है। फिलहाल 24 कैरेट सोने के ताजा भाव 1,52,360 रूपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहे है, वहीं 22 कैरेट सोने के भाव 1,45,100 रूपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहे हैं।
आज चांदी के भाव
चांदी की कीमतों (Latest Silver Price) में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव चल रहा है। आज 15 फरवरी, वैलेंटाइन डे के दिन चांदी का ताजा भाव 2,80,000 रुपए प्रति किलोग्राम है।
