Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। राजस्थान में आज रविवार को गोल्ड-सिल्वर में उछाल आया है। आज 16 फरवरी में 3 हजार रुपये की तेजी आई है और गोल्ड लगभग 2,000 महंगा हो गया। अगर आप सोने व चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले ताजा रेट जरूर चेक कर लें।
देशभर में सोने और चांदी की कीमतों ने तहलका मचा दिया है। पिछले एक साल से दोनों कीमती धातुओं के रेट आसमान छू रहे हैं। आए दिन सोने और चांदी के रेट बढ़ते जा रहे हैं। आज सोना इतना महंगा हो गया है कि आम आदमी के लिए 1 तोला खरीदना बहुत मुश्किल हो गया है। आज रविवार को बाजार खुलते ही सर्राफा कारोबारियों ने नए रेट जारी किए, जिनमें चांदी (Chandi ka bhav) 3,000 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है। सोने के दामों में करीब 2,000 की बढ़ोतरी हुई है। जैसे जैसे सोने की कीमतें बढ़ रही है खरीदारों की चिंता बढ़ती जा रही है। खासकर शादी और त्योहारों के सीजन को देखते हुए।
राजस्थान में सोने-चांदी की कीमत –
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, राजस्थान में चांदी की कीमत (Silver rate) 2,46,000 प्रति किलो पर जा पहुंची है। वहीं 18 कैरेट चांदी का रेट 2,44,600 हो गया है और 24 कैरेट सोना 1,55,800 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
सोने और चांदी में जबरदस्त उछाल –
आज 16 फरवरी को 23 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 1,49,570 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोना 1,43,335 प्रति 10 बिक रहा है। इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को 3% जीएसटी अलग से देना होगा। अगर एक दिन पहले यानी शनिवार के भाव से तुलना करें तो शनिवार को शुद्ध चांदी की कीमत 2,43,900 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी, जबकि 24 कैरेट सोना (24 carat gold rate) 1,53,400 प्रति 10 ग्राम बिक रहा था यानी एक ही दिन में दोनों कीमती धातुओं में साफ तौर पर तेजी देखने को मिल रही है।
राजस्थान के प्रमुख शहरों में गोल्ड-सिल्वर का रेट –
राजस्थान (Rajasthan Gold Price) के प्रमुख शहरों में भी अलग-अलग रेट हैं। राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत 2,50,000 प्रति किलो चल रही है और 24 कैरेट सोना 1,57,000 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जोधपुर में चांदी 2,48,000 रुपये प्रति किलो बिक रही है और सोना का रेट 1,57,500 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। कोटा में शुद्ध चांदी का भाव (Chandi ka rate) 2,47,500 प्रति किलो है, जबकि 24 कैरेट सोना 1,56,900 के स्तर पर पहुंच गया है। उदयपुर में भी चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम और 24 कैरेट सोना 1,56,500 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
एक्सपर्ट ने दी राय –
एक्सपर्ट का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की मजबूती के चलते कीमतों में यह बदलाव देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में भी बाजार की चाल वैश्विक संकेतों पर निर्भर करेगी। फिलहाल जो लोग सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें रोजाना बदलते रेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
एक्सपर्ट का मानना है कि निवेश के लिहाज से सोना अभी भी सुरक्षित विकल्प बना हुआ है, लेकिन छोटी अवधि में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
