Gold rate : सोने और चांदी की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। पिछले साल 2025 में सोने व चांदी में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला। नए साल की शुरूआत दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के साथ हुई। लेकिन अब एक बार फिर से सोने चांदी के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। नीचे खबर में जानते हैं लेटेस्ट प्राइस –
सोने और चांदी की कीमतों ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें आए दिन उछाल देखने को मिल रहा है। देश भर में सोने चांदी की बढ़ती कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई है। साल 2025 में सोने ने 79% का रिटर्न दिया है। और चांदी (Silver Rate Hike) में 100% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ है।
सोने का ताजा भाव –
आज 3 जनवरी 2026 को फिर सोने और चांदी (Gold Silver rate today) में जबरदस्त उछाल आया है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई है। घरेलू बाजार में भी सोना हाई लेवल पर चल रहा है। शुरूआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने की कीमत 0.63 यानी 856 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़कर 1,36,660 रुपए पर जा पहुंची है। सोने की बढ़ती मांग और डॉलर में गिरावट के चलते कीमतों में तेजी देखने को मिली है। डॉलर में कमजोरी और फैड द्वारा रेट कट की बढ़ती उम्मीद के चलते सोना लगातार सेफ हवन एसेट बना हुआ है।
चांदी में 6502 रुपये की तेजी –
चांदी की कीमतें हाई लेवल पर चल रही हैं। पिछले 5 सालों की आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी की कीमतों (Chandi Ka Bhav) ने साल 2025 में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। आज शुक्रवार को भी चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी तेजी पर ट्रेंड कर रही है। शुक्रवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 2.76 फीस दी यानी 6502 रुपए बढ़कर 242375 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट –
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों (Silver Hike Update) में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज कॉमिक्स पर सोने की कीमत 1.07 प्रतिशत यानी 46.60 की बढ़त के साथ 4387.70 प्रति औंस पर जा पहुंचा है।
वैश्विक बाजार में सिल्वर का रेट –
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Hike) में भी तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। आज शुक्रवार को कॉमिक्स पर चांदी की कीमत 3.47 प्रतिशत यानी 2:45 की तेजी के साथ 73.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 2.48 फीसदी यानी 1.78 की तेजी के साथ 73.43 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
