Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी के रेट सही रास्ता भूल चुके हैं। पिछले दिनों से कभी भारी गिरावट तो कभी तेजी देखने को मिल रही है। दो दिन रिकवरी करने के बाद आज 6 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। दरअसल, मुनाफावसूली के चलते दोनों कीमती धातुओं के रेट तेजी से गिरे हैं। आज चांदी 16 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती हुई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट –
सोने और चांदी की कीमतों में काफी दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 29 जनवरी के बाद दो से तीन दिनों तक सोने और चांदी में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद दोनों कीमती धातुओं ने रिकवरी करना शरु कर दी। लेकिन यह तेजी का दौर ज्यादा दिनों तक बरकरार नहीं रहा। आज 6 फरवरी को सोने व चांदी के दामों (Silver rate) में बड़ी गिरावट आई है।
एक बार फिर से सोने-चांदी में (Gold -Silver Rate Down) गिरावट दर्ज की गई है। आज एक दिन में सिल्वर 16 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हुई है। वहीं गोल्ड में भी गिरावट आई है। अगर आप सोने व चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सही मौका हो सकता है।
पहले भारी गिरावट फिर तेजी और अब फिर धड़ाम हुए सोने चांदी के रेट –
29 जनवरी के बाद लगातार तीन दिनों तक सोने व चांदी की कीमतों (Sone Chandi ka Bhav) में भारी गिरावट देखने को मिली थी। इसके बाद दो दिनों तक सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। दोनों कीमती धातुओं ने गिरावट के बाद लगभग फिर से रिकवरी कर ली थी। लेकिन अब 6 फरवरी, 2026 को सोने-चांदी में गिरावट आई है। आज बाजार खुलते ही सोने के दाम अचानक नीचे आ गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Rate) पर सोना 1.33 प्रतिशत टूटकर 1,51,009 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
वहीं MCX पर मार्च डिलीवरी वाली सिल्वर भी सस्ती हुई है। चांदी की कीमत लगभग 6 प्रतिशत टूटकर 16,131 रुपये की गिरावट के साथ यह 2,52,719 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले बुधवार को चांदी के दामों (Silver rate) में मजबूती देखी गई थी, जब यह 1,699 रुपये यानी 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,70,549 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का रेट –
बुधवार के क्लोजिंग प्राइस से पहले भारी मुनाफावसूली के बाद, गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स गोल्ड (COMEX Gold Rate) में 1.25% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है और यह 5,000 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर (Psychological Level) से ऊपर ट्रेड कर रहा है। आज कॉमेक्स पर चांदी की कीमतों (COMEX Silver Price) में भारी उछाल देखने को मिला और एशियाई बाजार में सुबह के शुरुआती सत्र में इसमें 5% से अधिक की तेजी दर्ज की गई। चांदी की कीमत 88 डॉलर प्रति औंस से ऊपर बनी हुई है।
MCX पर सोने व चांदी की कीमत –
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Silver Rate) पर सोने और चांदी के भाव में गिरावट के बाद अब फिर से तेजी लौट आई है। अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट का भाव त शाम 6:14 बजे (IST) तक 3.46 फीसदी यानी ₹5,322 की बढ़त के साथ ₹1,59,131 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोना ₹1,53,809 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर क्लोज हुआ था।
वहीं, चांदी के भाव (Chandi Ka rate) भी मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार शाम 6:15 बजे (IST) तक MCX पर चांदी की कीमत 5.96 फीसदी यानी ₹15,985 प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ ₹2,84,000 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। इससे पहले चांदी का पिछला क्लोजिंग प्राइस ₹2,68,015 प्रति किलोग्राम रहा था।
