Gold -Silver Price Today :सोने और चांदी में एक बार फिर से गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 29 जनवरी के बाद कई दिनों तक लगातार गोल्ड-सिल्वर के रेट तेजी से नीचे गिरे। इसके बाद दो दिनों तक दोनों कीमती धातुओं के भाव ने रिकवरी कर ली थी और आज 7 फरवरी को फिर सोने व चांदी की कीमतों (Sone chandi ka bhav) में बड़ी गिरावट आई है। चांदी 15 हजार रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हुई है।
देशभर में सोने व चांदी की कीमतों में गदर मचा दिया है। पिछले काफी दिनों से हो रही बढ़ौतरी के बाद अब बड़ी गिरावट आई है। बीते कई दिनों से लगातार सोने और चांदी के रेट कम होते जा रहे हैं। MCX पर सुबह मार्केट खुलते ही अचानक चांदी में भारी गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही सोने के रेट भी तेजी से कम हुए। आज चांदी 15 हजार रुपये सस्ती (Silver Rate Down) होकर 2,29,872 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इसमें 6% का लोअर सर्किट भी लग गया। आज MCX पर गोल्ड लगभग 0.82% फिसलकर 1,50,675 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
सोने और चांदी में भारी गिरावट –
आज 7 फरवरी, 2026 को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी के रेट में भारी गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी (MCX Silver Rate) में सुबह 9 बजे 15,000 रुपये प्रति किलो गिरावट दर्ज की गई। सिल्वर का रेट 2,29,872 रुपये पर आ गया। MCX पर चांदी में 6% का लोअर सर्किट लगा। गोल्ड भी रिकवरी करने के बाद टूट गया है। गोल्ड 0.82 फीसदी सस्ता होकर 1,50,675 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सोने व चांदी की कीमतों में लगातार आ रहे उतार चढ़ाव के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आने वाले दिनों में भाव कहां तक जाएंगे?
गोल्ड में 28,500 रुपये सस्ता –
बता दें कि इससे पहले MCX पर अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला सोना फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट गुरुवार को 1,52,260 प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। यह अपने रिकॉर्ड हाई से 1,80,779 प्रति 10 ग्राम से लगभग 28,500 नीचे आ गया था। हालांकि, गुरुवार को घरेलू बाजार में MCX गोल्ड के भाव में हल्की तेजी देखने को मिली। वहीं, MCX पर चांदी की कीमत (Chandi ka rate) 2,46,452 प्रति किलो पर बंद हुई, जो अपने ऑल-टाइम हाई 4,20,048 प्रति किलो से करीब ₹1,73,500 कम है। गौर करने वाली बात यह है कि MCX पर सोना और चांदी दोनों ने ये रिकॉर्ड ऊंचाई पिछले हफ्ते शुक्रवार को ही छुई थी।
एक्सपर्ट ने बताया क्यों आई सोने चांदी में गिरावट –
एक्सपर्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव इसलिए बना। क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होता दिख रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सेबी-रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के मुताबिक, दोनों देशों ने संभावित न्यूक्लियर डील को लेकर बातचीत शुरू करने का ऐलान किया है और आज (शुक्रवार) पहली बातचीत हो रही है। निवेशकों का झुकाव सुरक्षित निवेश (safe haven) जैसे सोना-चांदी से हटकर अमेरिकी डॉलर की तरफ बढ़ा है। डॉलर मजबूत होने से आमतौर पर सोने और चांदी की कीमतों (Gold – silver price) पर दबाव पड़ता है।
PACE 360 के चीफ ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट अमित गोयल का कहना है कि सोने और चांदी (Gold-Silver Rate) समेत मेटल्स में जो तेजी थी, वह अब अपने ऊपरी स्तर पर पहुंच चुकी है। उन्होंने सलाह दी है कि ऊंचे भाव पर खरीदे गए पोजीशन वाले निवेशक हाल की हल्की तेजी (डेड-कैट बाउंस) में निकल सकते हैं। उनके मुताबिक, आगे चलकर कीमती धातुओं की कीमतों में और गिरावट आ सकती है और धीरे-धीरे ये अपने सही या वाजिब स्तर (fair value) की ओर बढ़ेंगी, जो मौजूदा कीमतों से काफी नीचे मानी जा रही है।
इन दो देशों के बीच कम हुए तनाव –
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी डॉलर (USD) के मजबूत होने की वजह से सोने और चांदी की कीमतों पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। उन्होंने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम हुआ है, क्योंकि दोनों देश आज शुक्रवार को ओमान में एक बार फिर न्यूक्लियर बातचीत शुरू करने वाले हैं। इससे सोना और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश (safe haven) की मांग कमजोर पड़ी है, जबकि डॉलर प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले मजबूत हुआ है।
