Gold-Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। यह सिलसिला पिछले एक हफ्ते से चल रहा है। इस दौरान दो दिन सोने और चांदी कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है, लेकिन आज 7 फरवरी को दोनों कीमती धातुओं के रेट फिर से क्रेश कर गए हैं। चांदी 3,00,000 किलो के करीब जाकर अब 2,34,000 के आसपास कारोबार कर रही है। आईए जानते हैं आज का ताजा भाव –
सोने और चांदी की कीमतों में बंपर तेजी के बाद अब गिरावट देखने को मिल रही है। हाल ही के दिनों में दोनों कीमती धातुओं में आई बड़ी गिरावट ने सभी को चौंका दिया है। इससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। वहीं, खरीदारों में खुशी का माहौल है सोने और चांदी में बड़ी गिरावट आने के बाद अब सोनारों की दुकानों पर भीड़ नजर आने लगी है। बीते कुछ दिनों में सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली थी, लेकिन आज 7 फरवरी को फिर से सोने और चांदी के रेट सातवें आसमान से जमीन पर आ गिरे हैं।
MCX Gold Rate –
आज 7 फरवरी को सुबह एमसीएक्स पर सोने की कीमतों (MCX Gold Rate) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल, कमजोर ग्लोबल संकेतों, डॉलर में तेजी सपोर्ट मार्केट में काम डिमांड के बीच प्रॉफिट बुकिंग की वजह से सोने की कीमतों में गिरावट आई है। एमसीएक्स गोल्ड (MCX Gold Price) अप्रैल वायदा भाव लगभग 2700 रुपए यानी 2% टूट कर 1,49,396 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि MCX पर चांदी मार्च कॉन्ट्रैक्ट 14600 यानी 6% सस्ती होकर 2,29,187 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरे सोने-चांदी के रेट –
मजबूत डॉलर के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Down) में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिका सोने का वायदा भाव लगभग 2 प्रतिशत कम होकर 4,806.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। तेजी से बिकवाली होने की वजह से लगातार दूसरे हफ्ते सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
भू राजनीतिक तनाव में कमी आने और दूसरी ई के मुकाबले डॉलर में मजबूती के चलते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी से मुनाफा वसूली आई हालांकि अमेरिका फैट द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें इनके लिए एक बड़ा पॉजिटिव फैक्टर रहा है।
MCX पर कॉपर का भाव –
दूसरी कमोडिटीज की बात करें तो MCX पर कॉपर का फरवरी वायदा 6.10 रुपए यानी 0.50 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,222.25 रुपए पर दिख रहा है। वहीं, CRUDEOIL का फरवरी वायदा 14 रुपए यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 5,755 रुपए पर और NATURALGAS का फरवरी वायदा 0.30 रुपए यानी 0.13 फीसदी की तेजी लेकर 317.70 रुपए पर दिख रहा है।
एक्सपर्ट ने बताया कहां हो सकता है प्रॉफिट –
Prithvi Finmart के मनोज कुमार जैन का कहना है कि आज इनकों क्रूड और जिंक में कमाई के मौके दिख रहे हैं। इनकी MCX CRUDE OIL (FEB) कॉन्ट्रैक्ट में 5600 रुपए के आसपास, 5530 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 5740 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, MCX ZINC (Feb)कॉन्ट्रैक्ट में 320 रुपए के आसपास, 323 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 315 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
