Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में दिवाली के बाद से तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन अब अचानक एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई है। सोना 1196 रुपए और चांदी 2359 रुपए महंगी हुई है। अगर आप आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो चलिए जानते हैं आज के लेटेस्ट प्राइस जरूर चेक कर लें।
सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से ही उतार चढ़ाव का दौर जारी है। इस साल में सोने में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। वहीं इस मामले में चांदी भी पीछे नहीं है। दीपावली के बाद से लगातार 10 दिन तक सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver rate) में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन यह दौर अब खत्म हो चुका है।
अब एक बार फिर से दोनों कीमती धातुओं के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। आज यानी शुक्रवार 1 नवंबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में (Chandi Ka rate) तगड़ी तेजी दर्ज की गई है। IBJA यानी इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज सोने के भाव (Sone Ka rate) में 1196 और चांदी की कीमतों में 2359 रुपए की तेजी दर्ज की गई है।
सोने का ताजा भाव –
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold Silver Rate Update) के मुताबिक आज यानी 1 नवंबर को देश भर में 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1,20,815 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। वहीं कल यानी 31 अक्टूबर को सोने का भाव (Gold rate) 119619 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इसका मतलब यह हुआ की 24 कैरेट सोना (24 carat gold rate Hike) एक दिन में 1196 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। अगर 24 कैरेट सोने की कीमतों की बात करें तो आज 1,20,331 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 31 अक्टूबर को 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,140 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
जान लें ये जरूरी बात –
जानकारी के लिए बता दे कि यहां पर बताए गए सोने और चांदी के रेट (Gold Silver Latest Rate) देश का औसत भाव है यानी देश के अलग-अलग सराफा बाजार के आधार पर सोने और चांदी की कीमत निकाली गई हैं। इसलिए इस देश का औसत भाव कहा जाता है। हालांकि अन्य सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों थोड़ी बहुत ऊपर नीचे हो सकती हैं।
कहां तक जाएंगे सोने-चांदी के रेट –
आज यानी 1 नवंबर 2025 को सोने (Gold Price Hike) ने लंबी छलांग लगाई है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतें भी रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रही हैं। आज चांदी ने 2359 रुपए की बढ़त के साथ 1,49,142 रुपए के आंकड़े को पार कर लिया है, जबकि 30 अक्टूबर को चांदी की कीमत 1,46,783 रुपए प्रति किलोग्राम थी। सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट आने के बाद एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है।
दरअसल त्योहारी सीजन के शुरू होते ही दोनों कीमती धातुओं की डिमांड बढ़ने से रेट साथ में आसमान पर पहुंच गए थे, लेकिन जैसे ही त्योहारों का सीजन खत्म हुआ सोने और चांदी की कीमतें (Sone Chandi Ka Bhav) धड़ाम से नीचे आ गिरी। लेकिन अब सोने और चांदी की रेट संभल गए हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में सोने और चांदी की डिमांड बढ़ने से रेट हाई लेवल पर जा सकते हैं।
