Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जाता है। हाल ही में सोने की कीमतों (sone ki kimat) को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आ रही है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले दिनों में कीमतों का क्या रुख रहने वाला है। आइए जानते हैं सोने और चांदी की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।
पिछले काफी दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर बना हुआ है। आज एक बार फिर से इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। कुछ एक्सपर्ट्स बता रहे हैं कि आने वाले दिनों में कीमतों में गिरावट का ये रूख बना रहेगा। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि कीमतों में तेजी बनी रहेगी। इसको लेकर एक रिपोर्ट पैश की गई है, जिसमें ये क्लियर कर दिया गया है कि आने वाले दिनों में सोने का क्या रेट रहेगा। खबर में जानिये इस बारे में।
आज इतने हो गए सोने और चांदी के रेट-
कॉमेक्स (comex gold rate) पर आज कमोडिटी मार्केट की शुरुआत गिरावट के साथ दर्ज की गई है। गोल्ड की कीमत (gold price) 4,906.30 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर रेट 72.580 डॉलर प्रति औंस पर आ पहुंचा है। घरेलू कमोडिटी बाजार MCX पर मंगलवार यानी कल सोने का भाव 1,51,800 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,30,204 रुपये प्रति किलोग्राम पर आकर क्लोज हुई थी।
18 महीने में ही काफी ज्यादा हो गई सोने चांदी की कीमत-
सोने चांदी की कीमत (silver rate) सिर्फ पिछले 18 महीने में ही दोगुनी से भी काफी ज्यादा हो गई। इसके बाद अब मार्केट में गिरावट का दौर बना हुआ है। फिलहाल भले ही मार्केट की कई जानकार कमोडिटी मार्केट में बड़ा दांव लगाने को जोखिम भरा मान रहे हैं। हालांकि इसके पहले जबरदस्त रिटर्न देखकर हर कोई सोना चांदी खरीदने की तैयारी कर रहा था। इसमें जेन जी और मिलेनियल्स को भी शामिल किया गया था। हालांकि आज खरीदार और गिरावट का इंतजार कर रहे हैं।
जानिये आने वाले दिनों में सोने चांदी का रुख-
सोने की कीमत (sone ka bhav) 180000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 4,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम के हाई रिकॉर्ड से गिरकर क्रमशः 1,51,800 रुपये प्रति दस ग्राम और 2,30,204 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गिरी है। इसको देखकर अब और गिरावट का इंतजार किया जा रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष का मानना है कि अस्थाई मुनाफा वसूली की वजह से सोने चांदी की कीमतों (chandi ka rate) में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगर वैश्विक अनिश्चितताएं बनी रहती है तो कीमतों में और मजबूती दर्ज की जा सकती हैं।
ग्राहकों के लिए जारी ये अपडेट-
एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोना चांदी की कीमतों (gold silver rate) में आई गिरावट के बाद खरीदारों की संख्या तो बढ़ी है लेकिन अब खरीदारी सीमित हो गई है। ज्यादातर लोग सिर्फ पारिवारिक शादियों के लिए ही खरीदारी कर रहे हैं और वे भी अब हल्के वजन के गहने ले रहे हैं। हालांकि पहले लोग भारी वजन के गहने लेना ज्यादा पसंद करते थे। उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि आने वाले समय में कीमतों में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
