Gold Silver Rate : बीते एक हफ्ते के उतार-चढ़ाव के बाद आज 21 फरवरी को एक बार फिर सोने चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। सोने-चांदी की कीमतों में फेरबदल को देखते हुए इन्वेस्टर्स में चिंता बनी हुई है। अब इन्हीं उतार-चढ़ाव को देखते हुए एक्सपर्ट ने इन्वेस्टर्स को सोने-चांदी (Gold Silver Rate) में निवेश को लेकर सलाह दी है।
फरवरी का महीना बीतने को है और इस महीने ताबड़तोड़ उछाल के बाद दो ही दिनों में गिरावट से सोने की कीमतें ऑल टाइम हाई से नीचे आ गई है, लेकिन अब एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आगे सोने (Gold Silver Rate) की चाल कैसी रहने वाली है। खबर में जानिए सोने से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-
कॉमेक्स पर सोने का भाव
दरअसल, आपको बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच जिनोवा में अभी वार्तालाप चल रहा है और लगातार तनाव बढ़ रहा है, जिसका प्रभाव कमोडिटी मार्केट पर साफ दिखाई दे रहा है। सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rates) अभी अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे आ गई है, लेकिन पिछले तीन दिनों से कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली है। आज अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी बाजार कॉमेक्स पर सोने का भाव (Comex gold rate) $5,016.40 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और चांदी का भाव $78.370 प्रति औंस पर पहुंच गया है।
MCX पर गोल्ड-सिल्वर के रेट
बीते दिनों एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों (Gold and silver prices on MCX) में खूब फेरबदल देखी गई है। यहां पर मार्केट क्लोज होने तक सोने का भाव 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और चांदी का भाव 2,41,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। आज 21 फरवरी को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) मामूली तेजी के बाद 1,56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड रेट 1,43,610 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड रेट 1,17,530 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
एक्सपर्ट ने बताई सही वजह
भले ही सोने-चांदी की कीमतें (Sone Chandi ke Rate) ऑल टाइम हाई से नीचे आ गई है, लेकिन फिर भी सुरक्षित निवेश की मांग अभी बरकरार है। इस समय कई निवेशक और आम जनता की निगाहें सोने-चांदी की कीमतों से जुड़े अपडेट पर टिकी हुई हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि जनवरी महीने के हाई रिकॉर्ड के बाद अचानक से सोने-चांदी की कीमतों में जो गिरावट आई है, उसके पीछे का कारण इन्वेस्टर्स के द्वारा की गई मुनाफवसूली है। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ब्याज दरों में कटौती होने की उम्मीदें कम होने के चलते सोने चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।
एक्सपर्ट ने निवेशकों को यह सलाह दी है कि गिरावट के दौरान आप इन्वेस्टमेंट को बढ़ा सकते हैं, क्योंकि सुरक्षित निवेश की मांग के तौर पर सोना चांदी (Gold Rates) की खरीदी बरकरार है और अभी के समय में दुनिया भर के कई केंद्रीय बैंकों के द्वारा भी सोना बड़े पैमाने पर खरीदा जा रहा है।
दिल्ली में सोने -चांदी के भाव
राजधानी दिल्ली (Delhi Gold-Silver Rate) में आज 21 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में खूब हलचल देखने को मिल रही है। यहां पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है और यहां पर 1 किलो चांदी के लिए 2,41,660 रुपये पर बेची जा रही है।
मुंबई में सोने-चांदी के रेट
मुंबई के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव (Mumbai Gold-Silver Rate ) 1,54,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, बात करें चांदी की तो आज यहां पर चांदी की कीमतें 2,42,080 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं
चेन्नई में गोल्ड के रेट
इसके साथ ही चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव (Chennai Gold-Silver Rate ) 1,55,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, यहां पर चांदी 2,42,780 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।
कोलकाता में गोल्ड-सिल्वर के रेट
कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव (Kolkata Gold-Silver Rate ) 1,54,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमतें 2,41,760 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी हुई हैं।
