Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। सोनी और चांदी में तगड़ी तेजी आई है। सोने की कीमतों में चमक देखकर निवेशकों की मुस्कान लौट आई है तो आम ग्राहकों को तगड़ा झटका लगा है। बड़ी गिरावट के बार सोने चांदी ने तगड़ा कमबैक किया है।
सोने और चांदी की कीमतों (Gold and Silver Price) में बढ़ौतरी का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। सोने में निवेशकों की रूचि फिर से बढ़ती दिख रही है। सोन और चांदी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय, दोनों बाजारों में तगड़ी बढ़ौतरी हुई है। चलिए जानते हैं सोने और चांदी की ताजा कीमतें-
क्यों बढ़ रही कीमतें
सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Hike) में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। अचानक सोने चांदी की कीमत बढ़ने के पीछे प्रमुख कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही हलचल है। सोने और चांदी को पूरी तरह से आयात और निर्यात ने प्रभावित कर रखा है। युद्ध का असर जरूरी आवश्यक चीजों की आपूर्ति पर पड़ रहा है, जिससे ग्लोबल मार्केट में तगड़ी गिरावट आई है। इस वजह से लोग फिर से सोने की तरफ शिफ्ट हो गए हैं।
कितनी बढ़ गई चांदी की कीमत
5 मई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी आज 7:11 बजे 2,79,151 रुपये पर पहुंच गई है। चांदी (Silver Price) में एक दम से 11,991 यानी 4.49% की बढ़ौतरी देखने को मिली है। चांदी का आज का न्यूनतम भाव 2,71,000 रुपये रहा है। वहीं, अधिकतम कीमत 2,79,463 रुपये प्रति दस ग्राम रही है। वहीं, चांदी का आज का ओपनिंग प्राइस 2,71,000 रुपये रहा है। आज पूरा दिन में चांदी एक बार भी गिरी नहीं है। कल चांदी 2,67,160 पर बंद हुई थी।
एमसीएक्स पर सोने की कीमत
एमसीएक्स (MCX Gold Price) पर सोने के दामों में भी बढ़ौतरी देखने को मिली है। 2 अप्रैल 2026 के एक्सपायरी वाले सोने की कीमत 1,63,220 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं, इसकी कीमतों में 2,921 रुपये की बढ़ौतरी हुई है। वहीं, सोना कुल मिलाकर 1.82% पर पहुंच गया है। सोने की आज की न्यूनतम कीमत 1,61,340 रुपये प्रति दस ग्राम रही है। सोने का अधिकतम भाव 1,63,468 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, सोने की ओपनिंग कीमत 1,61,743 रुपये प्रति दस ग्राम रही है। कल सोना 1,60,299 पर बंद हुआ था।
इंटरनेशनल लेवल पर सोने के दाम
सोने की कीमतें (Gold Price on International Level) इंटरनेशनल लेवल पर भी चमक रही है। 28 ग्राम सोना 5,223.40 डॉलर पर चल रहा है। वहीं, सोने में 119.70 यानी 2.35% की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोने का ओपनिंग प्राइस 5,152.40 डॉलर प्रति औंस रहा है। सोने की अधिकतक कीमत 5,238.90 डॉलर प्रति औंस रही है। वहीं, सोने की न्यूनतम कीमत 5,127.10 डॉलर प्रति औंस रही है। सोने का कल का बंद भाव 5,103.70 डॉलर प्रति औंस रहा है।
क्या चल रही है चांदी की कीमत
चांदी की कीमतों (Silver Rates) में भी बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। चांदी 89.33 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है। चांदी का भाव 4.807 डॉलर प्रति औंस यानी 5.69% बढ़ गया है। चांदी 87.275 डॉलर प्रति औंस पर खुली थी। वहीं, चांदी का अधिकतम भाव 90.385 डॉलर प्रति औंस रहा है। चांदी का न्यूनतम भाव 86.805 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, कल चांदी 84.523 डॉलर प्रति औंस है।
