Gold Silver Rates : इस हफ्ते लगातार सोने व चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। ऐसे में अगर हम पूरे हफ्ते की बात करें तो सोने व चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 13 फरवरी से 20 फरवरी तक सोने के रेट में जहां 2300 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है वहीं, चांदी की कीमतों में भी लगभग 8000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त दर्ज की गई है।
इस हफ्ते में सोने के रेट 2300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़े हैं और सोने की कीमत 155000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है। वहीं, बीते हफ्ते यानी 13 फरवरी तक सोने की कीमतें 153000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इस हफ्ते में चांदी की कीमतों (Silver Rate) में 8000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़त के साथ इस हफ्ते चांदी के रेट 250000 रुपये के आंकड़े को पार कर गए हैं। वहीं, बीते हफ्ते यानी 13 फरवरी तक चांदी की कीमत 242000 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
जानें आज क्या हैं सोने के रेट
आज 23 फरवरी को देश भर में 24 कैरेट सोने के रेट (24k gold rate) 155066 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 142040 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 23 फरवरी को 18 कैरेट सोने के रेट 116300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोने का रेट 90714 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जानें आज प्रमुख शहरों में क्या हैं रेट
आज 23 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट (gold price) 159430 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं। वहीं, पटना में 24 कैरेट सोने के रेट 159280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसी के साथ जयपुर में 24 कैरेट सोने के रेट 159430 रुपये प्रति 10 ग्राम और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने के रेट 159330 रुपये प्रति 10 ग्राम है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने के रेट 159430 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।
आज 23 फरवरी को कोलकाता में 24 कैरेट सोने के रेट 159280 रुपये प्रति 10 ग्राम और रायपुर में सोने के रेट 159330 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में भी आज 24 कैरेट सोने के रेट 159280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। भोपाल में आज 24 कैरेट सोने के रेट 159330 रुपये प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने के रेट 160150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जानें इस सप्ताह कब क्या रही हैं सोने-चांदी की कीमतें
अगर हम इस पूरे सप्ताह में सोने व चांदी की कीमतों (gold silver Price) की बात करें तो 13 फरवरी को 24 कैरेट सोने के रेट 152765 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं,चांदी की कीमत इस दिन 242433 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वहीं, इस सप्ताह के पहले दिन यानी 16 फरवरी को 24 कैरेट सोने के रेट 154098 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के रेट 240947 रुपये प्रति किलोग्राम थे।
17 फरवरी को 24 कैरेट सोने के रेट 151950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 1 किलोग्राम चांदी के रेट 232955 रुपये थे। 18 फरवरी को देशभर में 24 कैरेट सोने के रेट 151963 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के रेट 236798 रुपये प्रति किलोग्राम थे। 19 फरवरी को 24 कैरेट सोने के रेट जहां 154735 रुपये प्रति 10 ग्राम थे, तो इस दिन चांदी की कीमतें 244772 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
बीते दिन यानी 21 फरवरी को सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को देशभर में 24 कैरेट सोने के रेट 155066 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के रेट 250314 रुपये प्रति किलोग्राम थे।
इस साल अब तक कितने महंगे हुए सोना-चांदी
साल 2025 में सोने व चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई थी और सोने व चांदी ने आम लोगों के पसीने छूटा दिए थे। ऐसे में अब साल 2026 में भी सोने व चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में इस साल में अब तक सोने की कीमतों में लगभग 22000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है तो चांदी की कीमतें भी 20000 रुपये से अधिक महंगी हुई है। वहीं, 29 जनवरी को सोने की कीमतों ने 176000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को छू लिया था और चांदी की कीमतें भी 386000 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने ऑल टाइम हाई के रिकॉर्ड पर पहुंच गई थी।
