Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर अभी चल रहा है। फिलहाल सोने की कीमत स्थिर होती दिखाई दे रही हैं, जबकि चांदी में गिरावट का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीच-बीच में वैसे तो किसी दिन चांदी बढ़ती भी है, लेकिन गिरावट अब पहले से ज्यादा दिनों तक होती दिखाई दे रही है।
सोने और चांदी एक बार अपने रिकॉर्ड हाई को टच करने के बाद लगातार अब एक सीमित दायरे में ट्रेड कर रहे हैं। सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना ही उतार-चढ़ाव हो रहा है। किसी को सोने व चांदी ने तगड़ा मुनाफा दिया है तो किसी को तगड़ा झटका भी दिया है। सबसे ज्यादा इफेक्ट उन लोगों पर पड़ा है, जिन्हें शादी-विवाह के लिए सोना और चांदी खरीदना था और उन्हें महंगे रेट में सोना चांदी (Gold Silver Rate Hike) खरीदना पड़ा है।
बाजारों में ले रहे हल्की ज्वेलरी
आम ग्राहकों ने हल्की ज्वेलरी लेनी शुरू कर दी है। जहां लोग 22 कैरेट के जेवर बनवाते थे, वहां अब 18 कैरेट ने स्थान बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा 14 कैरेट की ज्वेलरी भी लोग बनवा रहे हैं। एक तरफ दुकानदार भी इस वजह से परेशान हैं कि अब कस्टमर कम आ रहे हैं, जिससे मेकिंग चार्ज का पैसा (Jewellery Making Charge) अब कम आ रहा है।
क्यों गिर रही है सोने और चांदी की कीमत
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold Or Silver Price Down) का सिलसिला लगातार जारी है। चांदी में गिरावट की वजह मुनाफावसूली और बहुत ज्यादा रेट बढ़ जाने को माना जा रहा है। जहां चांदी की ग्लोबल डिमांड बढ़ रही थी, तो निवेशकों ने भी इसमें मुनाफा देखते हुए जमकर पैसा इन्वेस्ट किया। जब चांदी 420000 को टच कर गई तो अचानक से मुनाफावसूली का दौर शुरू हो गया। चांदी के गिरने के बाद इसका असर सोने पर भी दिखाई दिया और सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई।
अब एक बिंदु के बीच ट्रेड कर रहे सोने और चांदी
सोना और चांदी फिलहाल एक बिंदु के बीच ट्रेड (Latest Gold Or Silver Price) कर रहे हैं। सोना 150000 से 160000 के बीच लगातार बना हुआ है। चांदी भी 235000 से 260000 के बीच ही ट्रेड करती दिखाई दे रही है। हालांकि चांदी तो गिरकर 225000 तक भी चली गई थी।
क्या चल रही है सोने और चांदी की कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी की कीमत (Gold Or Silver Price) अभी लगातार ऊपर नीचे हो रही है। चांदी की कीमत में कल के मुकाबले 3000 से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है और 241000 के आसपास चांदी ट्रेड कर रही है। सोना कल के मुकाबले बढ़ा है और 1,55,950 पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि बढ़ोतरी 100 रूपये के आस-पास की ही है।
