Sone Chandi ka bhav : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। पिछले कई दिनों से दोनों कीमती धातुओं में बंपर गिरावट के बाद आज 10 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। आज सुबह एमसीएक्स पर सोने (MCX Gold Rate) 1.4% से ज्यादा महंगा हुआ है। वहीं चांदी 4 प्रतिशत उछली है। अगर आप सोने और चांदी के गहने बनवाने की सोच रहे हैं तो चलिए जानते हैं आज का लेटेस्ट प्राइस –
सोने और चांदी कीमतों ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया है। पिछले साल रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद 2026 के पहले महीने में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन अब सोने और चांदी की कीमतों ने रिकवरी करनी शुरू कर दी है। दो दिन बाजार बंद रहने के बाद आज 10 फरवरी को सोने और चांदी कीमतों में तगड़ी तेजी देखने को मिली है।
हफ्ते के पहले दिन महंगा हुआ सोना –
सप्ताह के पहले दिन सोने और चांदी कीमतों (Gold-Silver Rate) ने लंबी छलांग लगाई है। आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वही मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,590 रुपए प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4887.30 डॉलर प्रति औंस हो गया है।
MCX पर सोने व चांदी का रेट –
आज 10 फरवरी को एमसीएक्स पर चांदी (MCX Silver Rate) 11785 यानी 4.72% महंगी होकर 2,61,670 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं सोने की कीमत की बात करें तो एमसीएक्स पर फ्यूचर गोल्ड (MCX Gold Pice) 2220 रुपए यानी 1.43% महंगा होकर 1770 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
आने वाले दिनों में कितना महंगा होगा सोना –
लगातार सोने और चांदी की कीमतों (Sone Chandi Ka Bhav) में आ रहे उतार चढ़ाव के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि आने वाले दिनों में दोनों कीमती धातुओं के रेट कहां तक जाएंगे। हाल ही में जेपी मॉर्गन ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि साल के आखिर तक सोने की कीमत 6300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।
केंद्रीय बैंकों और निवेशकों की ओर से डिमांड के चलते ऐसा हो सकता है अनुमान है कि 2026 में केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की खरीद 800 टन रह सकती है। अगर ऐसा होता है तो सोने की कीमतों (Gold Price) में रिकॉर्ड तोड़ उछाल आ सकता है। सोने और चांदी की कीमतें (Gold Silver) कई महत्वपूर्ण कारकों पर निर्भर करती है। इसलिए मौजूदा गिरावट को देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि आने वाले दिनों में रेट और गिरेंगे।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत –
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (Gold Silver Latest) 156590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 143540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर 22 कैरेट सोने 24 कैरेट सोने
दिल्ली 143690 156740
मुंबई 143540 156590
अहमदाबाद 143590 156640
चेन्नई 143540 156590
कोलकाता 143540 156590
हैदराबाद 143540 156590
जयपुर 143690 156740
भोपाल 143590 156640
लखनऊ 143690 156740
चंडीगढ़ 143690 156740
