Gold-Silver Price Hike : सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। बीते काफी दिनों से सोने-चांदी के रेट रॉकेट की स्पीड से दौड़ रहे हैं। रिकॉर्ड के अनुसार पिछले 30 दिन में सोना 29000 रुपये महंगा हुआ है तो वहीं चांदी (Silver Rate) में 1.32 लाख रुपये की बढ़ौतरी हुई है। अब सभी के मन में यह सवाल है कि आने वाले दिनों में रेट कहां तक जाएंगे। इसको लेकर अलग अलग एक्सपर्ट ने अपनी राय दी है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –
सोने-चांदी की बढ़ती कीमतें देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं जिस प्रकार दोनों कीमती धातुओं के रेट में बंपर उछाल दर्ज किया जा रहा है। इस हिसाब से सोना और चांदी कुछ ही दिनों में अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच जाएंगे। सोने-चांदी में जबरदस्त तेजी के चलते सराफा बाजार में सन्नाटा पसर गया है। सोना-चांदी आम आदमी के बजट से बाहर हो गए हैं।
एक महीने में सोना 29,000 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है तो वहीं चांदी की कीमत में 1.32 लाख रुपये किलोग्राम की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। कारोबारियों की मानें तो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ी अनिश्चितता के बीच लोग सोना-चांदी (Sone Chandi Ka Bhav) को सुरक्षित निवेश मानकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे इनके दाम सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं।
कारोबारी और निवेशक दोनों परेशान –
चांदी में लगातार हो रही तूफानी तेजी के चलते (Gold Silver Price Hike) कारोबारी और निवेशक दोनों परेशान हैं। लगातार बढ़ती कीमतों ने सराफा बाजार की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सोने का भी यही हाल है। 24 दिसंबर को सोने का रेट 1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 25 जनवरी को 1.62 लाख रुपये पहुंच गया है, जबकि 24 दिसंबर को एक किलो चांदी (chandi Ka Rate) 1.98 लाख रुपये किलो बिक रही थी, जो अब 3.30 लाख रुपये किलोग्राम के ऊपर कारोबार कर रही है।
सराफा कारोबारियों को नहीं मिल रहा काम
सोना-चांदी की (Gold Silver Price Hike) अधिक कीमत से प्रतिष्ठानों पर न तो पहले की तरह ग्राहक आ रहे हैं और न ही निवेशक इसमें खुलकर रुपये लगा पा रहे हैं। चांदी के दाम में बढ़ोतरी से कारीगरों व सराफा कारोबारियों को काम मिलना तक बंद हो चला है। इससे कारीगरों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा उत्पन्न होने लगा है।
व्यापारी, कारीगर और आम लोगों पर संकट –
कारोबारी प्रिया सिंह, अनूप वर्मा का कहना है कि सोने-चांदी (Gold Silver Price Hike) की बढ़ती कीमतों ने व्यापारी, कारीगर और आम लोगों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। सरकार को इस दिशा में ठोस निर्णय लेने की जरूरत है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। शोभनाथ स्वर्णकार का कहना है कि हर दिन सोने-चांदी का दाम बढ़ रहा है। इससे ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। इसी तरह कीमत बढ़ती रही तो कारीगरों और दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।
आगे और बढ़ेंगे सोने के रेट –
इलाहाबाद ज्वेलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों, यूरोप से जुड़े व्यापार विवाद, चांदी की कम आपूर्ति और मजबूत मांग ने कीमतों सपोर्ट किया है। ऐसे में आम लोगों के लिए गहने खरीदना मुश्किल हो गया है। जिस प्रकार से सोना-चांदी (Sone chandi Ka rate) की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही हैं, उससे यह कंफर्म होता है कि आने वाले दिनों में इसके दाम अभी और बढ़ेंगे। जिसका सीधा असर कारोबारियों व कारीगरों पर पड़ेगा। छोटे-छोटे कारोबारियों के प्रतिष्ठान में ताला लटक जाएगा।
