Gold-Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी समय से गिरावट दर्ज की जा रही है। आज एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों (Gold Price Today) में तेजी दर्ज की जा रही है। पांच दिनों की गिरावट के बाद सोने और चांदी की फिर चमक लौटी है। आइए जानते हैं आज इसका क्या रेट चल रहा है।
पांच दिनों की गिरावट के बाद आज एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। आज सोने और चांदी की कीमते फिर से चमकी है। ऐसे में निवेशकों (Gold Investment Tips) के चहरे एक बार फिर से खिल उठे हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी की ताजा कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
सोने चांदी की कीमतों में आई थी इतनी गिरावट-
सोना और चांदी की कीमतों में पिछले 5 दिनों से रिकॉर्ड गिरावट के बाद आज मंगलवार (Gold Price) को फिर से उछाल दर्ज किया गया है। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बनी सहमति से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले चांदी 4.20 लाख रुपये प्रति किलो के अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 2 लाख (Gold Price Fall) रुपये तक टूट के कगार पर पहुंच गई थी। वहीं दूसरी ओर सोने की कीमतों को देखें तो ये सोना भी 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरकर 1.43 लाख रुपये के करीब कारोबार कर रही थी।
सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी-
आज 4 फरवरी, मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। अब भी निवेशकों की नजर इस पर बनी हुई है। 29 जनवरी को रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold-Silver Prices Crash) लगातार दर्ज की जा रही थी। चांदी में तो ये अब तक की सबसे बड़ी गिरावट बताई जा रही है। 3 फरवरी, सोमवार को ही कारोबार के दौरान वायदा बाजार में 3 बार लोअर सर्किट लगा था, हालांकि बजट वाले दिन यानी 2 फरवरी को भी इसमें 3 बार लोअर सर्किट (Sone ka rate) लगा था। अब एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है।
इंटरनेशनल मार्केट में सोने चांदी की कीमत-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही थी। COMEX पर मंगलवार सुबह सोना 137 डॉलर या करीब 3 प्रतिशत तक चमका था। उछाल के साथ ही इसकी कीमत (Gold Price in Dollar) 4,789 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा था। हालांकि चांदी 5.81 प्रतिशत या 4.4 डॉलर के उछाल के साथ 81 डॉलर प्रति औंस के पार ट्रेड करता नजर आ रहा था।
सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी-
ट्रेड डील के बाद सोने में भी तेजी दर्ज की जा रही है। MCX (Gold Price on MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 3.37 प्रतिशत या 4707 रुपये की बढ़ौतरी के साथ 1,48,698 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है।
आज इस रेट मिल रहा है सोना-
आज 4 फरवरी को डिलीवरी वाला सोना 1,41,693 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 gram Gold Price) पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही में चांदी 2.5 लाख के पार पहुंच गई है। मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 2,50,436 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
चांदी का ये है रेट-
चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो 4 फरवरी, 2026 को करीब 2.37 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गिरा है। 29 जनवरी, गुरुवार को चांदी ने 4.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (Silver Price Today) का भाव पार करते हुए अपना रिकॉर्ड हाई बना लिया था, जहां से ये 1.83 लाख रुपये टूटकर 2.37 लाख रुपये के भाव पर आ गिरा है।
ईटीएफ की कीमतों में भी आया क्रेश-
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज किये जाने के बाद इसके ईटीएफ (Silver ETF Crash) की कीमतों में भी क्रैश देखने को मिल रहा है। ईटीएफ की कीमतों में लगभग 15 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।
