देशभर में सोना-चांदी के दामों में तेजी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को चांदी (999 शुद्धता, प्रति किलो) का भाव ₹2 लाख 1 हजार के स्तर को पार कर गया है। वहीं, सोने में भी लगातार बढ़त देखने को मिली है।
चांदी हुई और महंगी—1,600 रुपये की बड़ी छलांग
गुरुवार(18 दिसंबर) की तुलना में गुरुवार को चांदी की कीमत में ₹1,609 प्रति किलो की मजबूत तेजी दर्ज की गई। लगातार बढ़ती मांग और ग्लोबल मार्केट में मजबूती के चलते चांदी की कीमतें नए स्तर छू रही हैं।
सोने के रेट में भी बढ़ोतरी
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार को 22 कैरेट सोना ₹1,21,202 प्रति 10 ग्राम था, जो गुरुवार सुबह बढ़कर ₹1,21,328 प्रति 10 ग्राम हो गया। यानी आज सोने में ₹126 प्रति 10 ग्राम की बढ़त हुई है।
Gold-Silver Price Today (19 December 2025): सभी रेट एक नज़र में
| धातु | शुद्धता | 18 दिसंबर (शाम) | 19 दिसंबर (सुबह) | कितना महंगा हुआ? |
|---|---|---|---|---|
| सोना (10 ग्राम) | 24K (999) | ₹1,32,317 | ₹1,32,454 | ₹137↑ |
| 23K (995) | ₹1,31,787 | ₹1,31,924 | ₹137↑ | |
| 22K (916) | ₹1,21,202 | ₹1,21,328 | ₹126↑ | |
| 18K (750) | ₹99,238 | ₹99,341 | ₹103↑ | |
| 14K (585) | ₹77,405 | ₹77,486 | ₹81↑ | |
| चांदी (1 किलो) | 999 | ₹1,99,641 | ₹2,01,250 | ₹1,609↑ |
(18 दिसंबर) को सोना-चांदी के रेट
सोना (999 शुद्धता)
- सुबह: ₹1,32,713 प्रति 10 ग्राम
- शाम: ₹1,32,317 प्रति 10 ग्राम
चांदी (999 शुद्धता)
- सुबह: ₹2,00,750 प्रति किलो
- शाम: ₹1,99,641 प्रति किलो
IBJA द्वारा जारी रेट क्यों महत्वपूर्ण हैं?
IBJA के दाम पूरे देश में ज्वैलर और मार्केट के लिए बेंचमार्क माने जाते हैं। हालांकि, इनमें GST शामिल नहीं होता, इसलिए दुकान पर गहने खरीदते समय टैक्स के कारण कीमत अधिक होती है।
इसके अलावा IBJA सरकारी छुट्टियों, शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता।
