पिछले साल के धनतेरस से लेकर इस साल के धनतेरस तक सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। एक साल के भीतर सोने का भाव 51,000 रुपये यानी लगभग 62.65% बढ़ा है। देश में सोने की कीमतें घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों के प्रभाव से निर्धारित होती हैं।
Gold Rate Today (20 अक्टूबर 2025)
दिवाली के दिन यानी 20 अक्टूबर को देश में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एक हफ्ते की तुलना में सोने का भाव 5,780 रुपये बढ़ चुका है। वहीं, धनतेरस के मौके पर दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमतें 2,400 रुपये की गिरावट के साथ 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची।
दिल्ली में सोने का भाव
- 24 कैरेट: 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट: 1,20,090 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का भाव
- 22 कैरेट: 1,19,940 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट: 1,30,850 रुपये प्रति 10 ग्राम
10 बड़े शहरों में सोने का रेट
| शहर | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 
|---|---|---|
| दिल्ली | 120090 | 131000 | 
| मुंबई | 119940 | 130850 | 
| अहमदाबाद | 119990 | 130900 | 
| चेन्नई | 119940 | 130850 | 
| कोलकाता | 119940 | 130850 | 
| हैदराबाद | 119940 | 130850 | 
| जयपुर | 120090 | 131000 | 
| भोपाल | 119990 | 130900 | 
| लखनऊ | 120090 | 131000 | 
| चंडीगढ़ | 120090 | 131000 | 
आने वाले महीनों में सोने का अनुमानित रेट
ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के फाउंडर मेंबर और पूर्व चेयरमैन अनंत पद्मनाभन का कहना है कि आने वाले महीनों में सोने का भाव 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकता है। इसका मुख्य कारण वैश्विक और घरेलू बाजारों में केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और चीन-जापान में मजबूत मांग को बताया गया है।
पद्मनाभन ने ANI को बताया, “निकट भविष्य में कोई बड़ा करेक्शन न होने पर सोने का भाव लगभग 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रह सकता है। अगर चीन-अमेरिका ट्रेड वार पर बातचीत असफल होती है या रूस-यूक्रेन संघर्ष जारी रहता है, तो यह स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, शॉर्ट टर्म करेक्शन होने पर सोने का भाव अस्थायी रूप से 1,15,000 रुपये तक गिर सकता है।”
Silver Rate Today (20 अक्टूबर 2025)
सोने की तरह चांदी के दाम में भी दिवाली की सुबह गिरावट देखने को मिली। चांदी का भाव 1,71,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। दिल्ली के सराफा बाजार में धनतेरस पर चांदी 7,000 रुपये गिरकर 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पिछले साल के धनतेरस से लेकर इस साल तक चांदी का भाव 70,300 रुपये यानी लगभग 70.51% बढ़ा है।
इस दिवाली सोना और चांदी खरीदने वाले निवेशकों और उपभोक्ताओं के लिए यह आंकड़े महत्वपूर्ण संकेतक हो सकते हैं।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		